Select Date:

फारूक अब्दुल्ला की पार्टी और BJP में ILU-ILU? श्रीनगर मेयर ने लगाए आरोप

Updated on 25-11-2022 08:37 PM

श्रीनगर 

जम्मू और कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच संबंधों का दावा किया जा रहा है। श्रीनगर मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने दोनों पार्टियों के बीच 'गु्प्त गठबंधन' के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने दोनों दलों की तरफ से गलत काम के लिए दबाव डाले जाने की भी बात कही है। मट्टू जम्मी और कश्मीर अपनी पार्टी के नेता भी हैं।

मट्टू ने भाजपा और एनसी के प्रतिनिधियों पर अवैध दस्तावेजों पर साइन करने और अनधिकृत निर्माण की अनुमति के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं। श्रीनगर मेयर का कहना है, 'उनके हिसाब से हमारे मतभेद तब ही खत्म होंगे, जब मैं दस्तावेजों पर दस्तखत कर दूंगा और अवैध निर्माणों और अन्य गतिविधियों की अनुमति दे दूंगा।'

उन्होंने भाजपा पर दोहरी बातों के भी आरोप लगाए। मट्टू ने कहा कि भाजपा लोगों से जम्मू-कश्मीर में परिवार का शासन खत्म करने की बात कह रही है, लेकिन वह भ्रष्टाचार और घूसखोरी में शामिल एनसी के शीर्ष पदाधिकारियों को बचा रही है। उन्होंने कहा, 'अगर एनसी का भाजपा के साथ गुप्त गठबंधन है, तो वे खुला ऐलान क्यों नहीं कर देते?'

उन्होंने एनसी नेता और डिप्टी मेयर परवेज कादरी पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कि रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'पुलिस को पर्याप्त सबूत दिए जा चुके हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्यों अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।'
 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.