Select Date:

IMA और TNOI को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार:पूर्व CJI टीएस ठाकुर की अध्यक्षता में जूरी का फैसला, भारत के कोविड योद्धा होंगे सम्मानित

Updated on 22-12-2022 06:10 PM

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, 2022 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA ) और ट्रेंड नर्सेज ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (TNOI ) को दिया जाएगा। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अनाउंसमेंट किया गया है। इन चिकित्साकर्मियों को 2020 और 2021 में कोविड महामारी के दौरान लाखों लोगों की सेवा करने वाले सम्मानित किया जाएगा।

ट्रस्ट के बयान में कहा गया कि दुनिया कोविड-19 से उभरती नजर आ रही है, जबकि वायरस गायब नहीं हुआ है और अभी भी वह वापस आ सकता है। कोरोना से दुनिया भर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई, परिवार तबाह हो गए और समाज और अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। इस प्रभाव को पूरी तरह से ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

जान जोखिम में डालकर मरीजों की जान बचाई
बयान में कहा गया कि भारत में पहली बार देखा गया कि कैसे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, कर्मचारी और स्वयंसेवक एक ऐसी महामारी से निपटने के लिए आगे बढ़े, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। इन लोगों ने खुद के बारे में सोचे बिना लंबे समय तक काम किया। कई डॉक्टरों और नर्सों की जान चली गई। वे खुद को जोखिम में डालकर लंबे समय तक मरीजों की सेवा करते थे, इस बात की परवाह किए बिना कि उन्हें और उनके परिवारों को कितनी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनका योगदान, उनकी पराकाष्ठा, उनकी प्रतिबद्धता और उनकी दृढ़ता मान्यता के योग्य है।

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार की जूरी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सीजेआई श्री टी.एस. ठाकुर ने की, ने 2022 और 2021 के दौरान महामारी के सबसे बुरे समय में भारत के कोविड योद्धाओं को उनके कामों की सराहना करने के लिए पुरस्कार के लिए चुना है। इनका कहना है कि चिकित्साकर्मियों का कोई राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व नहीं है, इसलिए पुरस्कार स्वीकार करने के लिए जूरी दो संगठनों को आमंत्रित करती है, जो भारत में डॉक्टरों और नर्सों का सबसे व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व करते हैं।

IMA में 3,50,000 और TNOI में 3,80,000 मेंबर
पहला संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) है, जिसकी 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1700 स्थानीय शाखाएं हैं और 3,50,000 डॉक्टर इसके सदस्य हैं। दूसरा संगठन ट्रेंड नर्सेज ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (TNOI) है। इसमें लगभग 3,80,000 सदस्य हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.