भारत पहुंचते ही इमाम उल हक और बाबर आजम ने कर दी बदतमीजी, ये कभी सुधरने वाले नहीं हैं
Updated on
29-09-2023 01:30 PM
हैदराबाद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने भारत पहुंचने के 24 घंटे के भीतर घटिया हरकत कर दी। इमाम उल हक ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह होटल रूम में चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ इमाम ने लिखा, 'हैदराबाद, चाय और हम।' उनके इस पोस्ट पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर अब भड़क गए हैं।'
इमाम उल हक ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसे भारत के वीर जवान विंग कमांडर अभिनंदन से जोड़ कर देखा जा रहा है। इमाम उल हक को भी यह पता होगा कि उनके इस पोस्ट का क्या मतलब है। ऐसे में उन्होंने जानबूझ कर इस तरह की बदतमीजी वाला पोस्ट शेयर किया है।
इमाम दिखानी चाहिए समझदारी
इमाम उल हक ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है वह कहीं से भी ठीक नहीं है। इमाम और बाबर एक इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के बारे में भी अच्छे से पता है। यही कारण है बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ कोई भी बायलेटरल सीरीज खेलने की इजाजत टीम इंडिया को नहीं देता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कई बार भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए गिड़गिड़ा चुका है। ऐसे में इमाम और बाबर जैसे प्लेयर सोशल मीडिया पर अगर इस तरह की तंज कसते हुए पोस्ट शेयर करेंगे तो दोनों देशों के बीच रिश्तों में मधुरता की जगह कड़वाहट ही पैदा होगी।
48 घंटे पहले मिला था पाकिस्तानी टीम को वीजा
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के आने के लिए 48 घंटे पहले वीजा मिला था। पाकिस्तानी टीम 7 साल के बाद किसी टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंची है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण दशकों के बायलेटरल सीरीज भी नहीं खेली गई है।
ऐसे में दोनों टीमें किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ही आईसीसी या फिर एशिया कप के इंवेंट में भाग लेती है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने क्रिकेट मैच खेलने की पहल नहीं की है लेकिन बीसीसीआई ने हर बार साफ मना किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…