Select Date:

भारत के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का IMF भी हुआ मुरीद, बताया- चमत्कार

Updated on 13-10-2022 04:24 PM

नई दिल्ली।
 
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भारत के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और दूसरे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों की जमकर तारीफ की है। आईएमएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने इसे चमत्कार माना है। साथ ही उन्होंने दुनिया के दूसरे देशों को भारत से सीख लेने की नसीहत दी है। आईएमएफ में वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने कहा कि अपने नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के मामले में भारत के प्रयास काफी प्रभावशाली रहे हैं।  

उन्होंने कहा, ''भारत से सीखने के लिए बहुत कुछ है। हमारे पास लगभग हर महाद्वीप और आय के हर स्तर के उदाहरण हैं। अगर मैं भारत को देखता हूं तो यह वास्तव में काफी प्रभावशाली है?" उन्होंने कहा, "भारत की जनसंख्या को देखते हुए यह एक तार्किक चमत्कार है। कम आय वाले लोगों की मदद करने वाले ये कार्यक्रम सचमुच करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं।" आपको बता दें कि मौरो वाशिंगटन में आईएमएफ और विश्व बैंक समूह की 2022 की वार्षिक बैठक के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आईएमएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों तक कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में जो सबसे आकर्षक चीज है वह है विशिष्ट पहचान प्रणाली यानी आधार कार्ज का इस्तेमाल।
 
मौरे ने कहा, "अन्य देशों में मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से उन लोगों को पैसा भेजने का अधिक उपयोग होता है जिनके पास वास्तव में बहुत सारा पैसा नहीं है, लेकिन उनके पास एक मोबाइल फोन जरूर होता है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
Advt.