आईएमएफ के बेलआउट पैकेज में क्यों हुई देरी
श्रीलंका को आईएमएफ का बेलआउट पैकेज काफी समय पहले ही मिलने वाला था। लेकिन, श्रीलंका को सबसे ज्यादा कर्ज देने वाला चीन इसमें अड़ंगा लगा रहा था। चीन ने लंबे समय तक श्रीलंका को वित्तीय आश्वासन नहीं दिया, जबकि भारत ऐसा बहुत पहले ही कर चुका था। बीजिंग ने कहा था कि इस साल वह श्रीलंका को अपने ऋण पर दो साल की मोहलत की पेशकश कर रहा है, लेकिन इससे श्रीलंका को आईएमएफ से मिलने वाले कर्ज पर रियायतें कम कर दी गईं। श्रीलंका ने चीन से 10 साल के लिए मोहलत मांगी थी। खुद विक्रमसिंघे ने कहा था कि उनके देश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली है, ऐसे में कर्ज चुकाने में लंबा समय लग सकता है।
