भारतीय घरों में छिपा है अकूत खजाना, देश की GDP के मुकाबले ज्यादा, बैंकों में भी नहीं है इतना पैसा
Updated on
23-03-2026 03:39 PM
नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि देश के बैंकों में सबसे ज्यादा पैसा जमा है तो आप गलत हो सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह 'खजाना' भारतीय घरों में छिपा हुआ है। यह खजाना कुछ और नहीं बल्कि सोना है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों के पास मौजूद सोने की कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 445 लाख करोड़ रुपये) से अधिक हो गई है।
भारतीय घरों में रखे सोने की वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह देश की जीडीपी का 125% है। सोने की कीमत में हाल में आई तेजी के कारण भारतीय घरों में रखे गोल्ड को एक नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा दिया है।
बीएसई और बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा वैल्यू
भारतीय घरों में गोल्ड की जो वैल्यू है, वह भारत के शेयर बाजार (BSE) के कुल मार्केट कैप और कुल बैंक डिपॉजिट से भी ज्यादा है।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का मार्केट कैप करीब 420 लाख करोड़ रुपये था, जबकि सोने की कुल वैल्यू करीब 445 लाख करोड़ रुपये है।
वहीं रिजर्व बैंक के डेटा के मुताबिक दिसंबर 2025 में बैंकों में जमा कुल रकम की वैल्यू करीब 253 लाख करोड़ रुपये है। इसकी वैल्यू भी सोने की कुल वैल्यू से बहुत कम है।
गैर संपत्ति में सोने की बड़ी हिस्सेदारी
भारतीय परिवारों की कुल गैर-संपत्ति दौलत में अकेले सोने की हिस्सेदारी 65% हो गई है। यह बैंक जमा और इक्विटी (शेयरों) के संयुक्त मूल्य का 175% है।रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2019 में भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 109 लाख करोड़ रुपये थी, जो जनवरी 2026 तक बढ़कर 445 लाख करोड़ रुपये हो गई है। यानी महज पांच वर्षों में इसमें चार गुना से अधिक का उछाल आया है।
देश की अर्थव्यवस्था पर असर
इस रिपोर्ट में सोने के प्रति बढ़ते रुझान को लेकर कुछ चिंता भी जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की भारी खरीद वित्तीय बचत (बैंक डिपॉजिट) का भौतिक संपत्ति में परिवर्तन है। इसे घरेलू पूंजी के निर्यात के समान माना गया है। भारत में सोने की अधिकांश मांग आयात के जरिए पूरी होती है। रिपोर्ट कहती है कि लगातार सोने का आयात करने से आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है और इसमें कमी देखी जा सकती है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…