Select Date:

यूएई में कल से बदल रहा है इमिग्रेशन रूल

Updated on 03-10-2022 05:58 PM

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पिछले महीने अपने एडवांस वीजा सिस्टम की घोषणा की थी। यह वीजा नियम सोमवार से प्रभावी हो जाएंगे। नए वीजा रूल्स में 10 साल की एक्सपेंडेड गोल्डन वीजा स्कीम भी शामिल है। इसके अलावा स्किल्ड वर्कर्स के लिए पांच साल की ग्रीन रेजीडेंसी और एक मल्टीपल एंट्री टूरिस्ट वीजा भी है। इसमें विजिटर्स यूएई में 90 दिन तक रुक सकेंगे। आइए देखते हैं यूएई के नए इमिग्रेशन लॉ में क्या-क्या महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं...

बदलावों का ऐसे फायदा
-
पांच साल के ग्रीन वीजा की मदद से विदेशी बिना स्थानीय नागरिकों या कर्मचारियों की मदद से खुद को स्पांसर कर सकेंगे। इस वीजा के लिए फ्रीलांसर्स, स्किल्ड वर्कर्स और निवेशक एलिजिबल होंगे।
-सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा ग्रीन वीजा धारक अपने परिवार के सदस्यों को भी स्पांसर कर सकेंगे। अगर किसी ग्रीन वीजा होल्डर का परमिट एक्सपायर करता है तो उन्हें छह महीने का समय दिया जाएगा। 
-गोल्डन वीजा निवेशकों, एंटरप्रेन्योर्स, व्यक्तियों और अनोखी प्रतिभा के धनी लोगों के लिए होगा। इसके तहत उन्हें 10 साल की एक्सपेंडेड रेजीडेंसी मिलेगी। 
-गोल्डन वीजा होल्डर्स फैमिली मेंबर्स और बच्चों को स्पांसर कर सकेंगे। गोल्डन वीजा होल्डर के फैमिली मेंबर्स कार्ड होल्डर की मौत के बाद भी वहां रह सकते हैं, जब तक कि वीजा वैलिड रहता है।
-गोल्डन वीजा होल्डर्स का यहां पर अपने बिजनेस पर 100 फीसदी मालिकाना हक होगा। 
-टूरिस्ट वीजा पर आने वाले विजिटर यूएई में 60 दिनों तक रह सकेंगे। 
-पांच साल का मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा यूएई आने वालों को लगातार 90 दिन रुकने की इजाजत देगा।
-जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा प्रोफेशनल्स को यूएई में बिना स्पांसर या होस्ट के नौकरी ढूंढने में मदद करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.