ईरान युद्ध का असर, अमेरिका में फूटने वाला है महंगाई बम, एशिया से सप्लाई का संकट भी बढ़ा
Updated on
27-04-2026 06:03 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना तय है। देश में फूड और वेबरेज कंपनियों के लिए महंगाई यानी एवरेज स्पॉट इनफ्लेशन मार्च में पिछले साल के मुकाबले 7.9 फीसदी तेजी आई जो पिछले 12 महीने में सबसे अधिक है। फरवरी में यह आंकड़ा 4.2 फीसदी था। यानी महीने के आधार पर देखें तो इसमें 373 बेसिस पॉइंट की तेजी आई।
सबसे ज्यादा तेजी टमाटर की कीमत में रही। मार्च में पिछले साल के मुकाबले इसमें 102 फीसदी तेजी रही। इसी तरह सब्जियों की महंगाई में 90 फीसदी और डीजल में 88 फीसदी उछाल आई। इसकी सबसे बड़ी वजह हाल में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी है। ईरान युद्ध के बाद अमेरिका में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज संकट के कारण दुनिया में तेल की सप्लाई टाइट हो गई है। इससे इसकी कीमत में तेजी आई है। इस बीच अमेरिका ने भी कच्चे तेल का एक्सपोर्ट बढ़ा दिया है।
रिटेल महंगाई पर असर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से फर्टिलाइजर और प्लास्टिक की कीमतों में भी काफी तेजी आई है। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नाइट्रोजन फर्टिलाइजर यूरिया की कीमत फरवरी से दोगुना हो चुकी है। इससे किसानों के लिए लागत बढ़ रही है। इस वजह से थोक महंगाई में तेजी आई है और इसका असर रिटेल महंगाई पर भी देखने को मिलेगा। साथ ही एशिया में बिगड़ते हालात से भी अमेरिका पर असर पड़ेगा।ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर एशियाई देशों पर दिख रहा है क्योंकि उनका अधिकांश तेल पश्चिम एशिया से ही आता है। तेल की सप्लाई कम होने से एशिया के कई देशों में उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इसका सीधा असर अमेरिका पर पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका में बिकने वाला करीब आधा माल एशिया से आता है। अगर एशिया की फैक्ट्रियों में सप्लाई टाइट होगी तो अमेरिका को भी शॉर्टेज का सामना करना पड़ सकता है।
अमेरिका में महंगाई
अमेरिका में मार्च में एवरेज स्पॉट इनफ्लेशन में 7.9% तेजी आई
टमाटर, सब्जी और डीजल की महंगाई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
इसकी सबसे बड़ी वजह हाल में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी है
क्रूड बढ़ने से फर्टिलाइजर और प्लास्टिक की कीमतों में भी इजाफा
साथ ही एशिया में बिगड़ते हालात से भी अमेरिका पर असर पड़ेगा
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…