किऊल-गया रेलवे खंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ का मार्ग बदला
Updated on
29-06-2024 12:00 PM
नवादाः किऊल-गया रेलखंड दोहरीकरण के अंतर्गत वारिसलीगंज और नवादा में एनआई कार्य होने के कारण ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे द्वारा जारी सूचनाओं की जांच जरूर कर लें। बताया गया है कि किऊल-गया रेलवे लाइन पर 2 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ के रूट बदले गए हैं और कुछ के समय में बदलाव किया गया है। ऐसा वारिसलीगंज और नवादा में दोहरीकरण के काम की वजह से हो रहा है।
2 जुलाई तक 8 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द
28 जून से 2 जुलाई तक 8 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। इनमें गया-झाझा पैसेंजर (03386, 03385), गया-किऊल मेमू (03356, 03355), गया-किऊल पैसेंजर (03390, 03389) और किऊल-गया पैसेंजर (03393) शामिल हैं।
जमालपुर-गया पैसेंजर समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर (03615) 28 जून से 2 जुलाई तक अपने सामान्य समय सुबह 8रू20 की बजाय सुबह 11रू20 पर जमालपुर से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन (03616) अपने तय समय पर गया से चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन किऊल और गया के बीच पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।
गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी विलंब से रवाना होगी
गया-हावड़ा एक्सप्रेस (13024) भी 28 जून से 2 जुलाई तक अपने तय समय दोपहर 12.10 की बजाय 1 घंटा 5 मिनट की देरी से दोपहर 1.15 बजे गया से रवाना होगी।
पुणे-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस के रास्ते में भी बदलाव
28 जून को पुणे से चलने वाली पुणे-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (11427) के रास्ते में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन गया, पटना और किऊल होकर जाएगी। इस बदलाव की वजह से यह ट्रेन 29 जून को नवादा स्टेशन नहीं आएगी।
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…