गुंडों के साथ कोर्ट में घुसे इमरान... पाकिस्तानी जज ने लगाई फटकार, कहा- बातें इंग्लैंड की लेकिन अदालत का सम्मान नहीं!
Updated on
04-03-2023 06:42 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर में काफी लोगों के साथ पेश होने पर आतंकवाद-निरोधी अदालत (एटीसी) के जज ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान पर बयान जारी किया है। जियो न्यूज के मुताबिक 28 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री अपने खिलाफ दायर चार मामलों की सुनवाई में शामिल होने के लिए तीन अदालतों में पेश हुए। खान को तीन मामलों में अंतरिम जमानत मिली, जबकि एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक एटीसी में एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने खान का नाम लिए बिना कहा कि पीटीआई प्रमुख 2,000 लोगों के साथ अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा, 'इमरान खान ने अपनी पार्टी का नाम 'इंसाफ' रखा है, लेकिन वह 'जिंदाबाद' और 'मुदार्बाद' के नारे लगाते हैं।' न्यायाधीश ने यह भी कहा कि खान ब्रिटेन का उदाहरण देते हैं लेकिन अदालत का सम्मान नहीं करते।
कोर्ट परिसर में घुसे पीटीआई कार्यकर्ता
जज ने कहा, 'उन्होंने अपनी पेशी के दौरान अदालत का सम्मान नहीं किया और गुंडों को अपने साथ ले आए।' एटीसी जज ने कहा, 'अब वह मुझे अगले साल तक अदालत की सुनवाई में व्यस्त रखेंगे।' जज ने कहा कि उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज है। इस हफ्ते की शुरूआत में, जब खान इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर पहुंचे तो बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया। जियो न्यूज के अनुसार न्यायिक परिसर के सेक्टर जी-11 में सुरक्षा व्यवस्था बाधित हो गई, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने सभी बैरियर को हटा दिया था।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…