Select Date:

इमरान खान ने जान बचाने वाले की सराहना की, बताया पाकिस्तान का नायक

Updated on 06-11-2022 06:14 PM

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस व्यक्ति की सराहना की है, जिसने पंजाब प्रांत में 'लॉन्ग मार्च' के दौरान उन पर किए गए हमले को नाकाम कर दिया और गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ने में मदद की। खान ने अपनी जान बचाने वाले व्यक्ति को देश का 'नायक' बताया है। खान (70) पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में उनके दायें पैर में एक गोली लगी थी। दरअसल, पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में दो हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं थी।  

खबर के अनुसार, घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को खान ने यहां शौकत खानुम हॉस्पिटल में इब्तिसाम से मुलाकात की, जिसने हमले को नाकाम कर दिया था और मार्च के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। खान ने इब्तिसाम से कहा, ''आप एक पाकिस्तानी नायक हैं। आपने अदम्य साहस दिखाया है।'' पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान ने अपने रक्षक की उस टी शर्ट पर एक ऑटोग्राफ भी दिया, जिसे उसने हमलावर को पकड़ने के दौरान पहन रखी थी। हमलावर अभी पंजाब पुलिस की हिरासत में है। 

इस बीच, खान की पूर्व पत्नियों ने भी उन पर हुए हमले की निंदा की। क्रिकेटर से नेता बने खान ने तीन शादियां की हैं। खान की पूर्व पत्नी जेमिना गोल्डस्मिथ ने एक ट्वीट में कहा, ''हमले की खबर ने हमें डरा ही दिया...अल्लाह का शुक्र है कि वह ठीक हैं। और हमलावर को पकड़ने वाले दिलेर व्यक्ति का शुक्रिया। '' उनकी एक और पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक ट्वीट में कहा, ''पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान और इसके अन्य सदस्यों पर हमला स्तब्ध कर देने वाला तथा निंदनीय है।'' 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.