Select Date:

धरती के सबसे बड़े झूठे हैं इमरान खान शहबाज शरीफ ने लगाया पाकिस्तान को तबाह करने का आरोप

Updated on 05-10-2022 05:21 PM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दुनिया का सबसे बड़ा झूठा करार दिया है। उन्होंने पीटीआई प्रमुख पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है।  शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष द्वारा घरेलू और विदेशी मोर्चों पर पाकिस्तान को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इमरान खान के ऑडियो लीक को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए इमरान खान को पृथ्वी का सबसे बड़ा झूठा आदमी करार दिया है। कथित ऑडियो लीक में अमेरिकी प्रशासन द्वारा इमरान खान की सरकार को गिराने की बात कही जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले इमरान खान ने भी अप्रैल में आरोप लगाया था कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराना चाह रहा है। 

 शहबाज शरीफ ने   कहा, "मैं यह उल्लास की भावना से नहीं बल्कि शर्मिंदगी और चिंता की भावना से कह रहा हूं। मेरे देश की छवि को इन झूठों से बहुत नुकसान हुआ है। इन्होंने ये झूठ निजी स्वार्थ के लिए कहे हैं।" उन्होंने इमरान खान पर अप्रैल में सत्ता से बेदखल होने के बाद मतदाताओं का खतरनाक ध्रुवीकरण करने के लिए समाज में जहर डालने का भी आरोप लगाया है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने इस साक्षात्कार में शहबाज शरीफ ने पीटीआई प्रमुख को झूठा और धोखेबाज करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नीतियों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.