पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ट्वीट किया तो खैर नहीं, इमरान खान समर्थक को हुई पांच साल की जेल
Updated on
17-02-2023 06:59 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक समर्थक को ट्विटर पर सेना का अपमान करने के आरोप में पांच साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फैसलाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुंसिफ खान ने सिकंदर जमान (20 साल की उम्र में) को पांच साल की जेल की सजा सुनाई और पाकिस्तानी सेना तथा उसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अप्रिय ट्वीट करने के लिए 250,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
इमरान खान की पार्टी का समर्थक है जमान
उन्होंने कहा कि जमान इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक हैं और उन्होंने अगस्त 2022 में बलूचिस्तान के लासबेला में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सैनिकों के खिलाफ कई ट्वीट किए। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक हादसे में सेना के छह अधिकारी और जवान शहीद हो गए। इसके बाद, एक सोशल मीडिया अभियान उभरा था, जिसकी सेना ने असंवेदनशील कहकर निंदा की और फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने इसके पीछे के दोषियों का पता लगाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सिकंदर के ट्वीट तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा इमरान खान को सत्ता से हटाने के खिलाफ थे।
बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं इमरान खान
इमरान खान इन दिनों कमर जावेद बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से अपील की है कि बाजवा के कार्यकाल की जांच की जाए। इमरान खान अपनी सरकार गिराने के पीछे बाजवा का हाथ होने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, इमरान खान और जनरल बाजवा पहले काफी घनिष्ठ दोस्त रहे हैं। कहा जाता है कि बाजवा ने ही 2018 में इमरान खाान को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया था।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…