इमरान खान के चाहने वाले पाकिस्तान में काट रहे बवाल, PCB पर झूठा आरोप लगाकर मचा रहे हंगामा
Updated on
16-08-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उसके ही देश के लोगों ने भयंकर ट्रोल किया। पूर्व पीएम इमरान खान के फैंस पानी पी-पीकर अपने ही बोर्ड को कोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है देश के क्रिकेट आइकनों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित एक वीडियो से पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को बाहर किया गया।
लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि आश्चर्यजनक रूप से 1992 में विश्व कप विजेता टीम का नेतृत्व करने वाले इमरान खान वीडियो में शामिल नहीं किया गया है। लोग तीखी आलोचना करर रहे हैं और सवाल उठाया गया कि क्रिकेट बोर्ड खान के उल्लेखनीय योगदान को कैसे नजरअंदाज कर सकता है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने खेल से संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की स्थापना की। वर्तमान में वह भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, जिसके परिणामस्वरूप तीन साल की सजा हुई, 5 अगस्त से पंजाब प्रांत की अटॉक जेल में कैद हैं।
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने बाद में 70 वर्षीय नेता को अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, पीटीआई ने शिकायत की कि खान को जेल में भयावह परिस्थितियों में रखा जा रहा है। 1992 में जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था तब खान कप्तान थे, लेकिन 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किए गए पूरे दो मिनट और 20 सेकंड के वीडियो से वह पूरी तरह गायब थे। इमरान देश के साथ-साथ दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं।
पीसीबी ने अपने और इस निर्णय के पीछे के लोगों के खिलाफ हजारों ट्वीट्स के जवाब में कहा- इतिहास बनाना सिर्फ एक दिन के बारे में नहीं है, यह उन किंवदंतियों के बारे में है जिन्हें हम बनाते हैं और जो कहानियां हम लिखते हैं। भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद 9 मई को उनके समर्थकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए। वर्तमान में सैन्य और राज्य भवनों पर हमलों के सिलसिले में महिलाओं सहित 10,000 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ता देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं।
क्या वाकई इमरान खान नहीं हैं वीडियो में? जब नवभारत टाइम्स ने इस दांवे को देखने को कोशिश की तो पता चला .34 मिनट पर इमरान खान की तस्वीर आती है, लेकिन वीडियो तेजी से आगे बढ़ जाता है। ऐसे में लोग यह देख पाने में चूक रहे हैं। तस्वीर में वह विश्व विजेता ट्रॉफी के साथ दिख रहे हैं। ऐसे में यह दावा कहना कि वीडियो में इमरान नहीं हैं पूरी तरह सही नहीं है। हालांकि, इमरान को अधिक तवज्जो दी जा सकती थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…