अलीगढ़ में IPS नीरज जादौन को शराबियों ने हड़काया, जब बोले- एसएसपी हूं तुम्हारा, तो नशा हुआ हिरन
Updated on
26-11-2025 01:44 PM
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एसएसपी नीरज जादौन अचानक मंगलवार रात करीब 8 बजे सिविल ड्रेस में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गए। इस दौरान शराब पी रहे लोगों से एसएसपी ने जब पूछताछ की तो उल्टा शराबियों ने उन्हें हड़काते हुए पूछा, तुम कौन हो? एसएसपी नीरज जादौन बोले, तुम्हारे जिले का एसएसपी हूं। यह सुनते ही शराबियों के होश उड़ गए। वे अपना शराब से भरा गिलास-बोतल छोड़कर भाग खड़े हुए। एसएसपी नीरज जादौन ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया।
एसएसपी की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शराबियों की गली कहे जाने वाले इलाके को तत्काल कार्रवाई करते हुए खाली कर दिया। पुलिस ने मौके से 6 शराबियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इलाका पुलिस ने नगर निगम की टीम को भी मौके पर बुला लिया और गली में रखी टेबल, बेंच, डीप फ्रीजर सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया। पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच मच गया। शराब पिलाने वाले लोग अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक,अलीगढ़ शहर के तस्वीर महल चौराहे की 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इस गली में अंग्रेजी,देशी शराब और बीयर की कई दुकान हैं, जहां शाम होते ही शराबियों की महफिल जमा हो जाती है। शरीफ आदमी का निकला बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि यहां शराबी शराब पीने के बाद गाली गलौज और झगड़ा करते अक्सर दिखाई देते हैं। शराबियों वाली गली कही जाने वाली यह गली एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसएसपी छापेमारी करने पहुंचे थे।
वही इस कार्रवाई में एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि गली में खुलेआम शराब पिलाई जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। दुकान बंद कराई गई है और वहां रखा समान हटवाया गया है। गली में मौजूद शराब की दुकान को हटवाने के लिए जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…