चंडीगढ़ में पंजाब की मंत्री बलजीत कौर के काफिले ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक व युवती घायल, रात हुआ हादसा
Updated on
16-10-2022 05:47 PM
चंडीगढ़
पंजाब सरकार की मंत्री डा. बलजीत कौर की सुरक्षा में तैनात जिप्सी ने
चंडीगढ़ में स्कूटी सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसा सेक्टर
27/28 लाइट प्वाइंट पर शनिवार रात तकरीबन 11 बजे हुआ है। हादसा उस समय हुआ
जब मंत्री बलजीत कौर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी।
हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती और काफिले की जिप्सी का ड्राइवर भी घायल
हुआ है। तीनों घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों
उपचाराधीन हैं। देर रात सेक्टर-26 थाना पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने में
लगी थी।
जानकारी के अनुसार पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर मलौट से
विधायक हैं। देर रात बलजीत कौर सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी शादी समारोह
में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही इनका काफिला सेक्टर-28 पाल ढाबा के
सामने लाइट प्वाइंट पर पहुंचा कि अचानक एक्टिवा सवार युवक युवती के साथ
काफिले की जिप्सी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक युवती के सिर पर चोट
आई है। जबकि जिप्सी के शीशे से ड्राइवर का भी सिर टकराकर चोटिल हुआ है।
हादसे के बाद मंत्री के स्टाफ ने हो घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया है।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस, रात तक मामला छुपाती रही
जानकारी के अनुसार मंत्री की गाड़ी से हादसे की सूचना पाकर सेक्टर-26 थाना
पुलिस से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर करण सिंह, कांस्टेबल वरिंदर समेत
पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। डेढ़ घंटे बात तक थाना पुलिस और जांच अधिकारी
मामले के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देकर सिर्फ हादसा होने की
बात करते रहे। थाना पुलिस मामले को गोलमोल करने में लगी हुई थी।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…