Select Date:

दीपिका-शाहरुख के वायरल वीडियो में नीली घड़ी पर टिकी सबकी नजर, जानिए क्या है पूरा माजरा

Updated on 10-02-2023 08:20 PM
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हाल ही में 'पठान' फिल्म में नजर आए। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को तबसे ही पसंद किया जाता है, जब दोनों ने साल 2007 में पहली बार 'ओम शांति ओम' फिल्म में एक साथ काम किया था। अब तक ये चार मूवीज में काम कर चुके हैं, लेकिन पहली बार शाहरुख ने दीपिका के स्किन केयर ब्रांड को प्रमोट किया। दोनों एक वीडियो में दिखे, जिसमें साथ में स्किन केयर रुटीन फॉलो कर रहे थे। इन सबके बीच फैंस की नजरें शाहरुख की नीली रंग की घड़ी पर जा टिकी। अब इसकी खूब चर्चा हो रही है। ऐसा क्यों? आइये आपको बताते हैं।
Chrono24 वेबसाइट के अनुसार, Shahrukh Khan को ब्लू ऑडेमर्स पिगुएट की रॉयल ओक पर्पेचुअल कैलेंडर घड़ी पहने हुए देखा गया, जिसकी कीमत 4.98 करोड़ रुपये है। डाइट सब्या नाम के फैशन ब्लॉगर के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था।

सुहाना खान होंगी खुश

Deepika Padukone इस वीडियो में शाहरुख खान को स्किन केयर के कुछ टिप्स देती नजर आ रही हैं और फैंस ने उनकी मजेदार बातचीत को खूब पसंद किया। दीपिका चेहरे पर क्लींजर लगाने के बाद शाहरुख को हाइड्रेट करने की सलाह देती हैं। वो कहती हैं कि इसके लिए वो ढेर सारा पानी पी सकते हैं। इसके बाद शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आप पानी में जो चाहें वो मिला सकते हैं, जब तक बहुत सारा पानी है। वो दीपिका को ये भी बताते हैं कि फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद वह फ्रेश महसूस कर रहे हैं। दीपिका तब उन्हें कहती हैं कि उनकी बेटी सुहाना खान खुश होंगी कि वो फाइनली स्किनकेयर रुटीन का पालन कर रहे हैं।

दीपिका ने लिखा लाजवाब कैप्शन

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'ये कोई रहस्य नहीं है कि मैंने अपने करियर की शुरुआत इस हैंडसम आदमी (शाहरुख खान) के साथ की और अब हमने एक साथ चार फिल्में की हैं! लेकिन तैयार होना और हमारी स्किन केयर रुटीन को एक साथ पूरा करना एक अलग लेव का मजा था। इसे देखें।'

15 साल पहले पहली बार साथ किया था काम

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने 15 साल पहले 'ओम शांति ओम' (2007) फिल्म में पहली बार एक साथ काम किया था। ये दीपिका की बॉलीवुड डेब्यू मूवी भी थी। इसके बाद वे साल 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आए। ये फिल्म सुपरहिट रही। फिर दोनों ने 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर' और पिछले महीने रिलीज हुई 'पठान' फिल्म में साथ काम किया। 'पठान' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.