Select Date:

'धुरंधर' में रहमान डकैत की बीवी सौम्या टंडन बोलीं, अक्षय खन्ना संग सेट पर नहीं होती थी बात, कैमरे पर सब बदल जाता

Updated on 19-12-2025 12:59 PM
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज होने के बाद से अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 674.5 करोड़ रुपए (भारत में 524.5 करोड़) की कमाई कर चुकी है। फिल्म की सफलता से खुश एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शूटिंग के दिनों को याद किया है और अक्षय खन्ना के साथ काम करने को सपना सच होने जैसा बताया।

फिल्म में सौम्या टंडन ने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पत्नी का रोल प्ले किया है। सौम्या टंडन ने फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं और ये अलग कहानियों को दिखाती हैं। पहली और दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अक्षय खन्ना के साथ हवेली वाला सीन कर रही हैं। फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा कि अक्षय खन्ना से उनकी ज्यादा बात नहीं होती थी लेकिन कैमरा ऑन होते ही ऐसा लगता है कि हम एक-दूसरे को कितना जानते हैं।

'मेरा पहला मॉर्निंग शॉट अक्षय के साथ था, जिसमें वह सिगरेट जला रहे थे'

सौम्या टंडन ने कैप्शन में लिखा, 'यह फिल्म का पहला सीन था जिसे मैंने अमृतसर में शूट किया था, जहां हम रहमान डकैत की हवेली देखते हैं। यह पिछले साल नवंबर का महीना था और मैं घबराहट और एक्साइटमेंट दोनों महसूस कर रही थी। मेरा पहला मॉर्निंग शॉट अक्षय के साथ था, जिसमें वह सिगरेट जला रहे थे और मैं उन्हें बदला लेने के लिए उकसा रही थी।'

सौम्या बोलीं- हमें बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिला

एक्टर अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें बात करने का ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, एक इंस्टेंट कनेक्शन बन गया। मुझे सच में लगता है कि हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। उनके जैसा को-एक्टर मिलना एक सपने जैसा है...इतने प्योर आर्टिस्ट, जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

एक जोरदार थप्पड़ भी अक्षय खन्ना को मारा

अक्षय खन्ना के साथ दोबारा काम करने को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। सौम्या ने बताया कि सीन को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी और एक जोरदार थप्पड़ भी अक्षय खन्ना को मारा, क्योंकि आदित्य ने जोर दिया कि सीन असली लगना चाहिए। कई मीडिया चैनलों ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने अक्षय खन्ना को एक बार नहीं बल्कि सात बार थप्पड़ मारा था, हालांकि सेट पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। सौम्या ने ये सीन एक टेक में साथ पूरा किया था।

इतना ऑथेंटिक पाकिस्तानी डेकोर बनाकर बहुत बढ़िया काम किया

फिल्म सेट की तारीफ करते हुए सौम्या ने बताया कि सेट का काम इतना बारीक और रियल तरीके से किया गया था कि देखने पर लगता था कि पुराने समय में पहुंच गए हैं। उन्होंने लिखा, 'आर्ट डिपार्टमेंट ने इतना ऑथेंटिक पाकिस्तानी डेकोर बनाकर बहुत बढ़िया काम किया। मुझे सच में उम्मीद है कि आप सब उनके खूबसूरत काम को देखेंगे और उसकी तारीफ करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.