'एंटरटेनमेंट की रात: हाउसफुल' में फहमान खान ने सुम्बुल तौकीर को 'बहुत मारा', एक्ट्रेस को लगी चोट
Updated on
17-04-2023 08:07 PM
सुम्बुल तौकरी खान और फहमान खान की जोड़ी बेहद पॉपुलर है। दोनों ने 'इमली' सीरियल से घर-घर में अपनी जगह बनाई थी। दोनों को साथ में देखना फैन्स को बेहद पसंद है। फिलहाल तो इनका कोई शो नहीं आ रहा है मगर इन्हें साथ में एक गेम शो में देखा गया है। दोनों कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो रहे 'एंटरटेनमेंट की रात: हाउसफुल' में पहुंचे थे। इसके सेट के बाहर का वीडियो सामने आया है, जिसमें सुम्बुल बता रही हैं कि उन्हें चोट लग गई है।
दरअसल, कलर्स पर जो पहले 'खतरा खतरा खतरा' आता था, उसका ही नाम और कलवर बदलकर दोबारा इस शो री-लॉन्च किया गया है। कलर्स टीवी पर रोजाना रात 10 बजे प्रसारित होने वाले इस शो में आए दिन कोई नया किरदार देखने को मिलता है। इस बार फहमान खान पहुंचे थे। उन्होंने पपाराजी से बात करते शो में हुए गेम्स के बारे में बताया।
फहमान खान ने बताया गेम प्लान
फहमान जैसे ही सेट से बाहर आए तो उनसे पूछा गया कि उनके साथ कौन-कौन था? इस पर फहमान ने कहा- मेरी टीम में निक्की थी। सुम्बुल और शिव एक टीम में थे। इसके बाद एक रिपोर्टर ने कहा कि ये तो उल्टा हो गया तो एक्टर खिलखिलाकर हंस पड़े। फिर पैप्स ने कहा कि फैन्स आप दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। तब फहमान ने बताया कि शुरुआत के दो गेम्स में हम साथ थे। वो गेम्स चेंज होते रहते हैं। बहुत तगड़ा गेम हुआ है। बेचारी सुम्बुल गिर गई थी।
सुम्बुल तौकीर को लगी चोट
वहीं, दूसरे वीडियो में सुम्बुल तौकीर खान से पैप्स ने कहा कि अब तो शो में फहमान भाई भी आ गए हैं तो एक्ट्रेस ने कहा- हां उसने बहुत मारा मुझे। पैर और मुंह पर लगी। बहुत मारा है मेरे को। वही लग गई। लेकिन ठीक है। मजा आया, बहुत मजा आया।
सुम्बुल और फहमान के साथ में प्रोजेक्ट्स
बता दें कि 'एंटरटेनमेंट की रात: हाउसफुल' सुम्बुल और फहमान का साथ में ये तीसरा प्रोजेक्ट है। पहला डेली सोप 'इमली', फिर दूसरा म्यूजिक वीडियो 'इश्क हो गया' और अब ये गेम शो। हालांकि दोनों साथ में 'बिग बॉस 16' में नजर आए थे। हालांकि सिर्फ एक दिन के लिए साथ थे। तब फहमान अपना नया सीरियल 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' प्रमोट करने पहुंचे थे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…