Select Date:

गुजरात-सांसद शक्तिसिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी

Updated on 22-01-2026 12:18 PM
अहमदाबाद, गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नेता शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और सरकारी अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद यशराज ने पत्नी को गोली मार दी। फिर 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया। जब डॉक्टर्स ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया तो यशराज ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास 2 से क्लास 1 अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था।

यशराज की मां दूसरे कमरे में थीं 

वस्त्रापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। घटना के बाद एनआरआई टावर के गेट बंद कर दिए गए हैं। पुलिस तैनात है। फ्लैट में रहने वालों के अलावा किसी को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

घटना के समय यशराज की मां दूसरे कमरे में ही मौजूद थीं। लेकिन, उन्हें हत्या-आत्महत्या की बात एंबुलेंस आने के बाद ही मालूम हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के बीच झगड़े का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दावा- रिश्तेदार के घर से लौटे तो बहस और मारपीट हुई थी

परिवार के मुताबिक यशराज और राजेश्वरी बुधवार की रात एक रिश्तेदार के घर डिनर पर गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ी कि यशराज ने पत्नी से मारपीट की, फिर लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी।

कौन हैं शक्तिसिंह गोहिल, जिनके भतीजे ने सुसाइड किया

शक्तिसिंह गोहिल, लिम्दा राज्य (हनुभना) के छठे राजा हरिश्चंद्र रणजीतसिंह गोहिल के पुत्र हैं। अभी शक्तिसिंह खुद लिम्दा के दरबार साहिब हैं। उनके दादा रणजीतसिंह 1967 में गढ़ाड़ा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक बने थे।

1986 में भावनगर जिला युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे और 1989 में गुजरात राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव भी रहे। इसके बाद, शक्तिसिंह गोहिल ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा और भावनगर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बने। 1990 में, वे एआईसीसी के सदस्य बने और यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।

गुजरात मंत्रिमंडल के इतिहास में सबसे कम उम्र के नेता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 32 वर्ष की आयु में मंत्री पद संभाला। 1991 से 1995 तक, उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्त मंत्रालय जैसे विभागों का कार्यभार संभाला।

वे 1990-95, 1995-98, 2007-2012, 2014 और 2017 से 2020 तक पांच बार विधायक रहे हैं। वहीं 2020 में वे राज्यसभा सांसद बने।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.