जयपुर में 'ड्रग वाली गर्लफ्रेंड' से पुलिस ने की दोस्ती, फिर विश्वास जीतकर पलट दिया 'गेम', पढ़ें अजब-गजब मामला
Updated on
07-04-2026 12:18 PM
जयपुर: जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में पुलिस ने एक ऐसी 'लेडी डॉन' का पर्दाफाश किया है, जिसका काम करने का तरीका किसी बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। जयपुर कमिश्नरेट के 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत पुलिस ने एक ऐसी महिला तस्कर को दबोचा है, जो पहले युवाओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर ड्रग्स तस्कर बना देती थी।
हुस्न, होमगार्ड की वर्दी और 'सफेद जहर' का खेल
गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान मीनू गुप्ता के रूप में हुई है। उसके साथ उसके सहयोगी सिकंदर को भी झोटवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि मीनू का नेटवर्क बहुत ही शातिर था। वह खुद को होमगार्ड बताकर युवाओं से दोस्ती करती थी। एक बार जब कोई युवक उसके प्रेमजाल में फंस जाता, तो वह उसे डरा-धमकाकर नशीले पदार्थों की तस्करी के दलदल में धकेल देती थी।
जब पुलिस ही बन गई मीनू की 'दोस्त'
शास्त्री नगर पुलिस को इनपुट मिला था कि मीनू युवाओं को ब्लैकमेल कर रही है। उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने 'लोहे को लोहा काटता है' वाली रणनीति अपनाई। आरपीएस विमला के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें पुलिस के जवान सादा वर्दी में 'दोस्त' बनकर मीनू के संपर्क में आए। पुलिस के जवानों ने मीनू से दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे विश्वास जीता।
जैसे ही मीनू को भरोसा हुआ कि ये नए 'दोस्त' उसके काम आ सकते हैं, उसने उन्हें ड्रग्स की डिलीवरी और तस्करी के ऑफर देने शुरू कर दिए। जैसे ही सौदा तय हुआ और मीनू ड्रग्स लेकर पहुंची, पहले से जाल बिछाए बैठी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजा बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजा बरामद किया है। बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में एसएचओ दिलीप सिंह, हरिओम, इस्लाम खान, संदीप और राजू राम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के उन गिरोहों की कमर तोड़ दी है जो सोशल मीडिया और दोस्ती के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मीनू ने अब तक कितने युवाओं को ब्लैकमेल कर अपराधी बनाया है और उसके पीछे कौन सा बड़ा ड्रग सिंडिकेट काम कर रहा है।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…