6 महीने में ही एक लाख के बना दिए 5 लाख रुपये, सेमीकंडक्टर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर ने मचाया तूफान
Updated on
21-09-2024 11:45 AM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में शुक्रवार को आई जबरदस्त तेजी के साथ कई कंपनियों के शेयर ने भी ऊंची उड़ान भर ली है। वहीं कुछ सेक्टर में काफी शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं में से सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी काफी कंपनियों के शेयर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। इसका कारण है कि देश में ही चिप बनाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। सेमीकंडक्टर सेक्टर में आने बढ़ने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। ऐसे में इस सेक्टर में आने वाले समय में और तेजी देखी जा सकती है।
सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी RIR Power Electronics Ltd के शेयरों ने इन दिनों तूफान मचा रखा है। इस हफ्ते कारोबार के पांचों दिन (सोमवार से शुक्रवार) इस शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। अभी इसके शेयर की कीमत 4013.70 रुपये है। शुक्रवार को यह 5 फीसदी की तेजी के साथ 191 रुपये चढ़ गया था। पिछले काफी समय से इस शेयर में तेजी देखी जा रही है।
एक महीने में दिया जबरदस्त रिटर्न
यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। इस हफ्ते इसने 25 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में भी इसने निवेशकों को शानदार प्रॉफिट दिया है। एक महीने इसका रिटर्न करीब 78 फीसदी रहा। एक महीने में इसमें 1755 रुपये की वृद्धि हुई है। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 78 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता। यानी एक महीने आपके एक लाख का निवेश बढ़कर 1.78 लाख रुपये हो चुका होता।
एक लाख के बना दिए 5 लाख
इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन 6 महीनों में इस शेयर का रिटर्न 400 फीसदी से ज्यादा रहा। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत 798.60 रुपये थी। इन 6 महीने में इसकी कीमत करीब 3215 रुपये बढ़ गई। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज इन एक लाख रुपये की वैल्यू 5 लाख रुपये होती। यानी आपको 4 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न
इस शेयर ने 5 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 8654 फीसदी रहा। 5 साल पहले इसके शेयर की कीमत करीब 46 रुपये थी। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज इनकी वैल्यू 87.54 लाख रुपये होती। यानी आपको 86.54 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।
कैसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति?
कंपनी का मार्केट कैप करीब 3 हजार करोड़ रुपये का है। कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में है। कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में इनोवशन के लिए जानी जाती है। कंपनी कई तरह की सेमीकंडक्टर डिवाइस, सेमीकंडक्टर मॉड्यूल आदि बिजनस से भी जुड़ी है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का टर्नओवर करीब 6.7 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष से ज्यादा है। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 8 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…