Select Date:

लंदन में अपनों ने ही की पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब की फजीहत

Updated on 26-09-2022 06:20 PM

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में एक कॉफी शॉप में वहां रहने वाले पाकिस्तानियों ने घेर लिया। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तान में वे बाढ़ की तबाही के बीच विदेश यात्रा करने के लिए मंत्री की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने मरियम का पीछा करते हुए सड़कों पर 'चोरनी, चोरनी' के नारे भी लगाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान मरियम ने संयम दिखाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने खुद को मोबाइल फोन में व्यस्त रखा।

 मरियम औरंगजेब को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने एक दुकान में परेशान किया। वीडियो में एक महिला औरंगजेब से कह रही थी कि "वहां टेलीविजन पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन यहां वह सिर पर दुपट्टा नहीं रखती है।"

 सैयद तलत हुसैन द्वारा साझा किए गए वीडियो का जवाब देते हुए मरियम औरंगजेब ने कहा कि वह यह देखकर काफी दुखी हैं कि इमरान खान की नफरत और विभाजन की राजनीति ने हमारे भाइयों और बहनों पर असर डाला है। मंत्री ने यह भी कहा कि वह रुकी हुई थीं और उग्र भीड़ के हर सवाल का जवाब दिया।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री ने मरियम का बचाव किया है। साथ ही स्थिति को संभालने के लिए तारीफ भी की है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्विटर पर कहा कि ब्रिटेन जाने के बाद भी कुछ वर्गों का समय नहीं बदला है। वहां रह रहे पाकिस्तानी हमारे समाज के सबसे निचले स्तर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, योजना मंत्री अहसान इकबाल ने इस घटना को "पीटीआई गुंडों द्वारा सबसे निंदनीय और शर्मनाक कृत्य" करार दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.