ज्यादातर स्कूलों ने फीस सही तरीके से बढ़ाई है। कई स्कूलों ने जो फीस बढ़ाई है, उसकी शिक्षा निदेशालय ने ही मंजूरी दी है। सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों को शिक्षा निदेशालय ने अनुमति लेने वाला आदेश हाई कोर्ट में पेंडिंग है।
कई राज्यों से मिल रहीं शिकायतें
- कर्नाटक में निजी स्कूलों के 20-40% फीस बढ़ाने की शिकायतें मिल रहीं है, जिसका विरोध पैरंट्स कर रहे हैं।
- पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक ही दिन में 1600 से ज्यादा शिकायतें सरकार को मिली हैं।
- राजस्थान में भी ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में 10 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आई हैं।
- कश्मीर में शिक्षा विभाग ने खुद माना कि निजी स्कूल मनमाने ढंग से जरूरत से ज्यादा फीस वसूल रहे हैं।
