मथुरा में रोडवेज बस ड्राइवर पर महिला ने कर दी थप्पड़ों की बारिश, आरोप सुनकर आप भी सिर पकड़ लेंगे
Updated on
22-11-2025 12:42 PM
मथुरा: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के एक बस ड्राइवर को मथुरा में रोडवेज बस चलाते समय हॉर्न बजाना महंगा पड़ गया। मथुरा शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला ने सवारियों से भरी बस में चढ़कर ड्राइवर की न सिर्फ पिटाई कर दी, बल्कि सड़क पर जमकर हंगामा भी किया। महिला का आरोप था कि ड्राइवर बार-बार मना करने के बावजूद हॉर्न बजा रहा था।
घटना मथुरा शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड की है। अलीगढ़ से मथुरा आ रही यूपी रोडवेज बस संख्या UP 85 DT 8818 के चालक योगेश अपनी बस को लेकर स्टैंड की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैफिक जाम था और एक महिला सड़क पर पैदल निकल रही थी। ड्राइवर योगेश ने ट्रैफिक से रास्ता बनाने के लिए बस का हॉर्न बजाया। यह बात महिला को इतनी नागवार गुजरी कि उसने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साई महिला बस में चढ़ गई और ड्राइवर योगेश की पिटाई कर दी। महिला को ऐसा करते देख उसके साथ मौजूद एक युवक ने भी ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिए। इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए सड़क पर भीड़ जमा हो गई।
ड्राइवर और महिला का आरोप
महिला का आरोप था कि हॉर्न बजाने से मना करने के बावजूद चालक लगातार हॉर्न बजाए जा रहा था, जिससे उसे गुस्सा आ गया। ड्राइवर योगेश ने बताया कि वह केवल ट्रैफिक के कारण बस के लिए रास्ता बनाने के लिए हॉर्न का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन महिला ने बेवजह उसके साथ मारपीट कर दी।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…