संभल में मोहर्रम के जुलूस में दौड़ा करंट 4 लोग झुलसे कैमरे में दर्ज हुआ भयानक हादसा
Updated on
28-07-2023 01:36 PM
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में हजरतनगर गढ़ी गांव में रेलवे ट्रैक से अलम का जुलूस निकालते समय अलम ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। अलम बारिश में भीगे हुए थे। अलम के जुलूस में करंट दौड़ने से हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को गांव हजरतनगर गढ़ी के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। दो की हालत गंभीर होने पर संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को हजरत नगर गढ़ी में 8वीं मोहर्रम के जुलूस में शामिल 4 अलमदार रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अलम पर उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताते हैं कि संभल के हजरत नगर गढ़ी में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में सैकड़ों की तादाद में अलमदार शामिल थे। दोपहर बाद अलीनगर के अलमदार भी हजरत नगर गढ़ी के आलम के जुलूस में शामिल हो गए। उनके स्वागत के लिए कुछ अलमदार उनको लेने सिरसी बिलारी मार्ग पर पहुंच गए, जहां से उनको वापस जुलूस में लेकर आ रहे थे।
हजरत नगर गढ़ी में रेलवे क्रॉसिंग को 100 से अधिक अलमदार ने पार कर लिया था जबकि पीछे चल रहे चार अलमदार रह गए। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आलम ओएचई लाइन से टकरा गए। टकराने के दौरान आलम में करंट दौड़ गया। इसमें अफजाल निवासी पतेई खालसा थाना डिडौली का आलम क्रॉसिंग से खंभे से टकरा गया था, जो करंट की चपेट में आ गया। बारिश में भीग जाने के कारण अमल में करंट दौड़ गया। अलमदार हसनैन निवासी नाला संभल, इस्लाम निवासी पाक बड़ा, अदीब मिस्त्री निवासी हजरत नगर गढ़ी ,करंट की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे हुए अलमदारों को संभल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए संभल के ही एक निजी बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…