टॉप 10 रईसों में नेटवर्थ गंवाने वाले एकमात्र शख्स मस्क हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 40.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 189 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क 41 साल की उम्र में बिलिनेयर बने थे। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा उछाल आई थी लेकिन इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अमीर हैं। इस साल टेस्ला के शेयरों में काफी गिरावट आई है और कंपनी 559.85 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मार्केट कैप के लिहाज से 15वें नंबर पर खिसक गई है।
