भारत-पाकिस्तान मैच में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाज गिराएंगे बिजली, जानें पिच रिपोर्ट
Updated on
01-09-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला पल्लीकेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दो सितंबर यानी शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। टीम इंडिया हाल ही में श्रीलंका पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में नेपाल को हराकर विजयी आगाज कर लिया है। दोनों ही टीमों के पास शानदार पेस अटैक है तो टीम इंडिया बैटिंग के मामले में पाकिस्तान पर भारी है। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान हर मामले में टक्कर देने में सक्षम है।
IND vs PAK पिच रिपोर्ट मैच कैंडी में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, क्योंकि गेंद अच्छी तरह से बैट पर आती है। पिच की सतह थोड़ी सूखी होगी, इसलिए इस पिच पर स्पिनर कमाल कर सकते हैं। यहां 250 औसत स्कोर है तो माना जा सकता है कि मैच हाई स्कोरिंग होगा। हालांकि, दोनों ही टीमों के पास अच्छे पेसर हैं तो सिर्फ स्पिनरों का खेल कहना इसे थोड़ा मुश्किल होगा।
मैच की डिटेल्स
एशिया कप का तीसरा मैच: IND vs PAK
डेट और टाइम: 2 सितंबर, दोपहर 3:00 बजे (टॉस-2:30)
स्थान: कैंडी
IND vs PAK: संभावित प्लेइंग XI भारत की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी पाकिस्तान की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11: फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…