नए साल में बीजेपी-जदयू में अनबन, नीतीश की पार्टी के नेता बोले- सम्राट से नहीं संभल रहा गृह विभाग
Updated on
01-01-2026 12:58 PM
बेगूसराय: बिहार में अपराध के मुद्दे पर अब बीजेपी और जदयू के बीच अनबन दिखने लगी है। जदयू नेता ने तो सीधे गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी पर ही बड़ा आरोप जड़ दिया है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि सम्राट चौधरी से होम डिपार्टमेंट संभल ही नहीं पा रहा। दरअसल 20 साल में पहली बार नीतीश ने गृह विभाग अपने पास न रख कर बीजेपी को दे दिया था, और बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इसकी जिम्मेदारी दी है।
एक मर्डर और उबले जदयू नेता
सवाल ये कि आखिर इस अनबन की वजह क्या है? क्यों जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव राणा सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। इसकी जड़ों में है बेगूसराय जिले का एक कांड। गौरव राणा भी बेगूसराय के ही हैं। दरअसल बेगूसराय में 23 दिसंबर की रात एक मोबाइल दुकानदार को अगवा कर लिया गया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव निवासी मोबाइल दुकानदार सुमित कुमार का अपहरण दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर कर लिया था। अपहरण की जानकारी तब मिली जब पुलिस परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी की जांच की। तब सुमित की किडनैपिंग का पता चला।
किडनैप कर उतारा गया मौत के घाट
इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए 26 दिसंबर को कार का पता लगा लिया और उसे चला रहे शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि सुमित का अपहरण करने के बाद उसी रात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पुल पर उसकी हत्या कर शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया था। उस दिन से पुलिस लगातार सुमित की शव की तलाश कर रही थी, 30 दिसंबर को पुलिस ने सुमित की लाश बसही गांव के पास गंडक नदी किनारे से ढूंढ निकाली।
एक हत्या और जदयू के नेता ने बोला सम्राट चौधरी पर हमला
इसी के बाद बेगूसराय में निगम पार्षद और जदयू नेता गौरव राणा ने कहा कि 'जब से सम्राट चौधरी के हाथ में गृह मंत्रालय आया है, तब से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, लगातार अपहरण कर लोगों की हत्या की जा रही है। इसलिए सम्राट चौधरी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।' इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो सच कहने से पीछे हटने वाले नहीं, चाहे जो हो जाए। जाहिर है कि इस तरह से NDA के अंदर बिहार के 'लेनिनग्राद' से ही खटपट शुरू होती दिख रही है।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…