रिकॉर्ड बनाते बाजार में आज Neuland Laboratories, CAMS समेत ये शेयर भरेंगे झोली, तेजी के संकेत
Updated on
01-08-2024 03:26 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। मेटल, बिजली और चुनिंदा वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी के बीच ये नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 285.94 अंक यानी 0.35 फीसदी बढ़कर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 81,741.34 अंक पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 372.64 अंक उछलकर 81,828.04 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 93.85 अंक यानी 0.38 फीसदी बढ़कर 24,951.15 अंक के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 127.3 अंक बढ़कर 24,969.35 अंक तक गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रही थीं। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Neuland Laboratories, CAMS, Fine Organic Industries, TCPL Packaging, Swaraj Engines और JK Cement पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Sky Gold, Aditya vision, Dr Reddy's Labs, Info Edge, LTIMindtree, Esab India, Dodla Dairy और HUL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Torrent Power, Granules India, Ajanta Pharma, Kfin Technologies, NCC, Suven Pharma और Inox Wind शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…