तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट धोया, फखर जमां का शतक हुआ बेकार, 2-1 से जीता सीरीज
Updated on
14-01-2023 06:50 PM
कराची: कप्तान केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स की अर्धशकीय पारी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे और अंतिम वनडे में 2 विकेट से धो डाला। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की शतकीय पारी के बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन ही बना सकी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 8 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच और सीरीज दोनों जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। फिन एलन सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए और 43 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लग गया। हालांकि तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे केन विलियमसन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पारी को संभाला न्यूजीलैंड के स्कोर के 100 रनों के पार पहुंचाया। इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
कॉन्वे मैच में 65 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान केन विलियमसन 68 गेंद में 53 रनों के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान को वापसी का एक मौका मिल गया था लेकिन कीवी बल्लेबाजों के बीच छोटी-छोटी साझेदारियों पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेरते चले गए।
इस बीच ग्लेन फिलिप्स ने अपने पैर जमा लिए। लगातार गिर रहे विकेट के बीच ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जारी रखा और अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 42 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार बेहतरीन छक्के भी लगाए। इस तरह फिलिप्स ने अंतिम ओवरों में बिना किसी जोखिम को टीम को जीत दिला दी।
फखर जमां शतक हुआ बेकार
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज बल्लेबाज फकर जमां ने 122 गेंद में 101 रनों की पारी खेली लेकिन टॉप ऑर्डर में शान मसूद और कप्तान बाबर आजम ने टीम को निराश किया। हालांकि मोहम्मद रिजवान ने एक फिर से सफेद गेंद में अपने फॉर्म को साबित करते हुए 74 गेंद में 77 रनों की पारी खेली। रिजवान ने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए।
इसके अलावा आगा सलमान ने 45 रनों की पारी खेली जबकि हारिस सोहेल ने 22 रनों का योगदान। इन दोनों के बाद और कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान के दहाई का आंकड़ा पार नहीं सका। इस कारण टीम 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…