Select Date:

ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस के हाथ खाली, सफारी कार को घेरकर ताबड़तोड़ बरसाई गई थीं गोलियां

Updated on 24-06-2023 08:36 PM
दरभंगा: बहेरी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर हुए तिहरे हत्या के मामले में एसएसपी अवकाश कुमार ने सिटी एसपी सागर कुमार ने नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया है। एफएसएल की टीम भी मुजफ्फरपुर आकर जांच की है। सफारी के अंदर गोली के 14 खोखे ओर 2 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। एफएसएल की टीम सैंपल लेकर वापस लौट गई।

सफारी कार में तीन लोगों की हुई थी हत्या

सिटी एसपी सागर कुमार ने डीएमसीएच में इलाजरत घायल चालक कुंदन सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। उसने बताया कि वो अनिल सिंह को साथ लेकर समस्तीपुर के हसनपुर एक शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान निमैठी चौक से पहले करीब 8 से 10 बाइक पर सवार करीब 25 लोगों ने उनकी सफारी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया।

सूत्रों की मानें तो कुछ अपराधियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि समस्तीपुर और बेगूसराय के अपराधियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगालने में पुलिस जुटी है।

ड्राइवर को खरोच तक नहीं आई

एसआईटी टीम में शामिल सीएसई अमित कुमार ने मृतक अनिल सिंह के बेटे से भी पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। उनके बेटे ने जमीन से संबंधित कारोबारियों की जानकारी दी। अनिल सिंह से किस-किस की दुश्मनी थी, इसकी भी जानकारी डीएसपी को दी है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल अनिल सिंह के बेटे और ड्राइवर के बताए अनुसार अनुसंधान की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 50 से ज्यादा राउंड गोली चली। जिसमें अनिल सिंह, उनका भतीजा मनीष सिंह और गार्ड मुन्ना सिंह की मौत हो गई। चालक कुंदन सिंह को एक भी गोली नहीं लगी। जबकि टाटा सफारी के शीशे पर जो गोली के निशान पुलिस को मिले हैं, उसमें ड्राइवर की तरफ से गोलियों के कई छेद मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.