इस देश में क्रेडिट कार्ड से चल रही लोगों की जिंदगी, रेकॉर्डतोड़ महंगाई से रोजमर्रा के सामान खरीदना भी मुश्किल
Updated on
30-04-2024 04:40 PM
नई दिल्ली: महंगाई की मार से तुर्की के लोग परेशान हैं। बीते मार्च के महीने में तुर्की (Turkey) का सालाना इंफ्लेशन रेट (Inflation) बढ़कर 68.5 फीसदी हो गया था। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के लिए रोजमर्रा के सामान खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। हाल ये है कि लोग अब मूलभूत जरूरतों जैसे खाने और रहने के लिए भी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हो गए हैं। इंफ्लेशन रेट बढ़ने से लोगों की सैलरी कम हो गई है। अब लोगों को आम चीजें खरीदने के लिए भी दो बार सोंचना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में न्यूनतम वेतन 17,000 लीरा (524 अमेरिकी डॉलर) प्रति माह है, जबकि ग़रीबी रेखा 25,000 लीरा (768 अमेरिकी डॉलर) से ऊपर है। खाने-पीने के सामानों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यही लोगों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह बन गया है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी आईसीडी से जुड़े देशों में तुर्की में ही महंगाई सबसे ज्यादा है।
किराए पर रहना हुआ मुश्किल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में महंगाई के चलते अब घरों का किराया भी बढ़ता जा रहा है। कीमतें पहले के मुकाबले दोगुनी तक बढ़ चुकी हैं। लोगों का रहना मुश्किल होता जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा इजाफा ट्रांसपोर्ट, फूड और हाउसिंग सेक्टर में देखने को मिला है। साल 2022 में तुर्की में महंगाई 24 साल के उच्चतम स्तर 86 फीसदी पर पहुंच गई थी। इस दौरान वहां राष्ट्रपति ने ब्याज दरों को कम रखने की नीति पर जोर दिया था। ऐसे में लोगों ने कर्ज लेना और क्रेडिट कार्ड का यूज करना ज्यादा सही समझा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…