Select Date:

अमेरिका-चीन के बीच इस जंग में सब जलेंगे, पर अछूता रहेगा भारत, यह भविष्यवाणी कैसी?

Updated on 22-11-2024 02:05 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका और चीन के बीच होने वाले ट्रेड वॉर से भारत पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट में यह भविष्‍यवाणी की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन, भारत की ग्रोथ स्टोरी अभी भी मजबूत है। 2025 में अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्‍यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) से दुनियाभर में उठापटक के आसार हैं। लेकिन, भारत इससे अछूता रहेगा।गोल्‍डमैन सैक्स की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025 में भारत की ग्रोथ थोड़ी कम हो सकती है। जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है। इसकी वजह सरकार का खर्च कम होना और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त नियम हैं। आरबीआई ने महंगाई कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इससे लोन महंगे हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में आरबीआई का रुख सावधानी भरा रहेगा। अनुमान है कि आरबीआई साल की पहली तिमाही से ब्याज दरों में कमी शुरू कर देगा। साल के बीच तक ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कमी हो सकती है। कई लोग चाहते हैं कि ग्रोथ बढ़ाने के लिए आरबीआई लोन को सस्ता करे। लेकिन, मजबूत डॉलर और ग्लोबल अनिश्चितता के कारण आरबीआई संभलकर कदम उठाएगा।

आरबीआई रेट घटाने में बरतेगा सावधानी

रिपोर्ट में कहा गया है, 'हालांकि, ग्रोथ कम होने के कारण लोन सस्ता करना जरूरी है। लेकिन, डॉलर के मजबूत होने की वजह से RBI सावधानी बरतेगा।' रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2025 में रेपो रेट में 0.25 फीसदी और अप्रैल में फिर से 0.25 फीसदी की कमी हो सकती है। आरबीआई बाजार में नकदी बनाए रखेगा। इससे बैंकों के बीच ओवरनाइट इंटरबैंक रेट 5.75 फीसदी तक गिर सकती हैं। इससे मौजूदा 6.50 फीसदी के मुकाबले ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की प्रभावी कमी आएगी।

उथल-पुथल के बीच स्थिर बनी रहेगी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था

रिपोर्ट में ये भी अनुमान लगाया गया है कि कम ब्याज दरों के बावजूद रिटेल लोन की ग्रोथ कम रहेगी। कारण है कि आरबीआई ने लोन देने के नियम सख्त कर दिए हैं। अगले साल महंगाई आरबीआई के लक्ष्य के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन ब्याज दरों में कटौती सीमित रहेगी।

कुल मिलाकर, भारत की अर्थव्यवस्था ग्‍लोबल उथल-पुथल के बीच स्थिर बनी रहेगी। 2025 में भले ही कुछ चुनौतियां हों। लेकिन, भारत बाहरी झटकों का सामना करने के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.