इस तरह 31 जनवरी से पहले घर बैठे करा लें फास्टैग की केवाईसी, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
Updated on
16-01-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: अगर आप फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 31 जनवरी तक हर हाल में फास्टैग की केवाईसी अपडेट करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर आपका फास्टैग ब्लॉक हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे KYC वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय या ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जारी किए जाने और केवाईसी के बिना फास्टैग जारी किए जाने की हालिया रिपोर्टों के बाद NHAI ने यह पहल की है। इसके साथ ही फास्टैग के बेहतर एक्सपीरियंस को बढ़ावा देने के लिए भी फैसला लिया गया है। फास्टैग की केवाईसी आप घर बैठे ऑनलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भागादौड़ी करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको इसकी पूरी प्रॉसेस बताने जा रहे हैं।
ऐसे अपडेट करें फास्टैग केवाईसी
फास्टैग को घरबैठे अपडेट कराने के लिए आपको https://fastag.ihmcl.com पर जाएं। अब होमपेज पर दाएं तरफ लॉगइन का विकल्प होगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। अगर यदि पासवर्ड नहीं पता है तो कैप्चा डालकर ओटीपी पर जाएं। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। अब आगे की प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद केवाईसी अपडेट हो जाएगा।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
फास्टैग की केवाईसी के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वाहन के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
हटाने होंगे ये फास्टैग
बयान के मुताबिक, किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नवीनतम फास्टैग का KYC पूरा हो गया है। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का भी पालन करना होगा और अपने बैंकों के माध्यम से पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा। इस संबंध में किसी तरह की सहायता या जानकारी के लिए फास्टैग उपयोगकर्ता अपने नजदीकी टोल प्लाजा या संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी
मंत्रालय की ओर से फास्टैग को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने किसी न किसी तरह एक गाड़ी नंबर पर एक से ज्यादा फास्टैग जारी करा लिए हैं। इनमें से उनका एक ही फास्टैग चलेगा। इसकी भी उन्हें केवाईसी करानी होगी। वहीं बाकी के फास्टैग संबंधित बैंकों द्वारा आरबीआई के नियमों के तहत ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। चाहे उनमें कितना भी पैसा क्यों न हो।
ये हैं नए नियम
नए नियमों के तहत लोगों का नवीनतम फास्टैग ही जारी रहेगा, बाकी सभी फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि इससे टोलप्लाजा की कार्यकुलशता बढ़ जाएगी। कई लोगों ने एक गाड़ी के लिए एक से ज्यादा फास्टैग जारी करा लिए हैं। इससे टोल प्लाजा पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। कुछ मामलों में इस तरह से टोल की चोरी भी की जा रही है।
मंत्रालय के मुताबिक, लोग फास्टैग की अपने-अपने बैंकों से केवाईसी जरूर करा लें। इसके बाद उन्हें दिक्कत हो सकती है। केवाईसी अपडेट कराने में अगर कोई समस्या आती है तो फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले किसी भी पास के टोल प्लाजा या अपने उस बैंक के टोल फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। जिसका वह फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…