Select Date:

प्रदूषण बढ़ते ही कमाई में आया उछाल, एयर प्यूरिफायर सहित जमकर बिक रहे ये सामान

Updated on 08-11-2023 02:43 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और कुछ हद तक मुंबई में जहरीली हवा ने त्योहारी सीजन में बाजार को काफी हद तक प्रभावित किया है। कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया है। रेस्टोरेंट और बार में लोगों के आने की संख्या में कमी आई है। वहीं, ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी तरफ घरों और कारों के लिए मास्क और एयर प्यूरिफायर की बिक्री में 70-100% बढ़ गई है। लाइट बाइट फूड्स के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल का कहना है कि पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में पिछले सीजन की तुलना में बिक्री में 25 पर्सेंट की गिरावट आई है। अग्रवाल का कहना है कि एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भारी बढ़ोतरी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 400-500 के स्तर पर बना हुआ है, जो 'गंभीर' से ऊपर है। अंजन चटर्जी, स्पेशलिटी रेस्तरां के प्रबंध निदेशक हैं। वह कोलकाता में मैनलैंड चाइना और ओह! जैसे फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट चेन संचालित करते हैं। उनका कहना है कि एयर पलूशन की वजह से लोग कम बाहर निकल रहे हैं। डिलीवरी से खाना ऑर्डर कर रहे हैं और हाउस पार्टियों में जाना पसंद कर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 400-500 के स्तर पर बना हुआ है, जो 'गंभीर' से ऊपर है। अंजन चटर्जी, स्पेशलिटी रेस्तरां के प्रबंध निदेशक हैं। वह कोलकाता में मैनलैंड चाइना और ओह! जैसे फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट चेन संचालित करते हैं। उनका कहना है कि एयर पलूशन की वजह से लोग कम बाहर निकल रहे हैं। डिलीवरी से खाना ऑर्डर कर रहे हैं और हाउस पार्टियों में जाना पसंद कर रहे हैं।

प्रदूषण के कारण बढ़ी कमाई


प्रदूषण की वजह से एयर प्यूरिफायर की बिक्री में इजाफा हो रहा है। क्लीन एयर सॉल्यूशन कंपनी निर्वाणा बीइंग ने सोमवार को कहा कि उसने माइक्रो-इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर एयर स्टरलाइज़िंग प्यूरीफायर पेश किया है जो एनर्जी इफिशन्सी भी प्रदान करता है। निर्वाण बीइंग के संस्थापक जय धर गुप्ता ने का कहना है कि MESP एयर स्टरलाइजिंग प्यूरीफायर इस दिवाली पोर्टेबल एयर प्यूरीफिकेशन में एक नया प्रतिमान है।

'एयर प्यूरीफायर पर लोग हुए निर्भर'


हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि मौजूदा क्रिकेट वर्ल्ड कप लोगों को पब में लाइव स्क्रीनिंग के लिए आकर्षित कर रहा है। खासकर भारत के मैच के दिनों में इसकी डिमांड ज्यादा रहती है। आईसीसी विश्व कप के मुख्य प्रायोजकों में से एक बीयर कैफे के संस्थापक राहुल सिंह का कहना है कि मॉल आधारित आउटलेट इसकी भरपाई कर रहे हैं, क्योंकि उपभोक्ता इस क्रिकेट और दिवाली सीजन के दौरान लाइव मैच देखना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के बिगड़ने के कारण बाहर लोगों की संख्या में कमी देखी गई है। परेशान लोग घरों और कारों के लिए एयर प्यूरीफायर पर निर्भर हैं, जिसकी मांग पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 70% तक बढ़ गई है।

होम और कार प्यूरिफायर की मांग


डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एमवे के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अजय खन्ना का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते में हम सेल्स में 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी देख रहे हैं। हमारे होम प्यूरिफायर और कार प्यूरिफायर के रिप्लेसमेंट फिल्टर की बिक्री पिछले साल नवंबर की तुलना में इस साल नवंबर के पहले सप्ताह में 69 प्रतिशत बढ़ी है। रिटेलर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स केमिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष प्रसाद दानवे का कहना है कि मास्क की बिक्री जो पिछले एक साल में रुक गई थी, एक बार फिर बढ़ गई है। पिछले हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में इसकी बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.