Select Date:

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने पहले पकड़ी थी दिनेश कार्तिक की गर्दन, अब गले लगाकर जीता दिल

Updated on 24-09-2022 05:52 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें रोहित शर्मा गुस्से में दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा के इस बर्ताव की फैंस ने खूब निंदा की थी, हालांकि यह सिर्फ एक मजाक ही था। मगर नागपुर टी20 में जैसे ही दिनेश कार्तिक ने टीम को जीत दिलाई तो रोहित ने उन्हें गले लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। बारिश से बाधित यह मैच 8 ओवर का खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए थे, भारत ने इस स्कोर को 6 विकेट और 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

8 ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्तिक को बल्लेबाजी करने का मौका तब मिला जब 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हुए। रोहित शर्मा ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच भारत के पक्ष में झुका दिया। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फीनिशिंग टच देते हुए डेनियल सैम्स के आखिरी ओवर की पहली धीमी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में चार रन बटोरे। कार्तिक ने मात्र 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे छोर पर नाबाद 46 रन बनाकर मौजूद कप्तान रोहित शर्मा कार्तिक की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे। दिनेश कार्तिक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'अरे मैंने क्रेडिट कुछ नहीं लिया सर, रोहित शर्मा ने कमाल का बैटिंग किया। मुझे तो लास्ट का दो बॉल मिला जो हुआ वो ट्राई किया। रोहित शर्मा ने आज कमाल का बैटिंग किया है। नई गेंद के साथ उस विकेट पर वर्ल्ड क्लास बॉलर्स को वैसा शॉट खेलना आसान नहीं है। यह दिखाता है कि रोहित शर्मा कितना बड़ा प्लेयर है ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट का बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में। तेज गेंदबाजों को खेलने की उनमें काफी अच्छी क्षमता है जो उन्हें खास बनाता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.