हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, भारत से भगाई गई ये पाकिस्तान महिला एंकर
Updated on
09-10-2023 04:15 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की जानी-मानी खेल एंकर जैनब अब्बास अपने पिछले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के कारण कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी की कमेंटेटर्स लिस्ट में शामिल इस महिला पत्रकार की पिछले सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की गई। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में की गई ये जांच सही पाई गई, जिसके बाद एहतियातन जैनब को आनन-फानन में भारत भी छोड़ना पड़ा। फिलहाल वह दुबई में हैं। जैनब ने इन आरोपों से इनकार किया है। बहरहाल इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
हिंदू विरोधी और भारत विरोधी ट्वीट भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल ने जैनब के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज करवाई है। यह कानूनी कार्रवाई 35 वर्षीय एंकर के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से कथित पुरानी पोस्ट के बाद की गई थी, जिन्हें 'हिंदू विरोधी'और 'भारत विरोधी' माना जाता था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वकील ने आरोप लगाया कि ये आपत्तिजनक ट्वीट लगभग नौ साल पहले पोस्ट किए गए थे।
पाकिस्तानी मीडिया में क्या चल रहा? समां टीवी की माने तो जैनब ने अपने बचाव में तर्क दिया है कि ये ट्वीट कई साल पुराने हैं और इसका उनकी वर्ल्ड कप कमेंट्री से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए उन्हें भारत से निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए था। फिलहाल जैनब अब्बास दुबई में हैं। मूल रूप से जैनब अब्बास ने ये ट्वीट्स तब किए थे, जब ट्विटर पर उनका यूजर नेम 'जैनब्लोव्सर्क हुआ करता था। अब उन्होंने इसे बदलकर 'जब्बास ऑफिशियलट में अपडेट किया है।
कानूनी नोटिस में क्या लिखा है? अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में उस शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जैनब के खिलाफ हिंदू आस्था और विश्वास के बारे में अपमानजनक टिप्पणी और भारत विरोधी बयानों के लिए दर्ज की गई है। विनीत ने आईपीसी की धारा 153A,295,506,121 और धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…