आज होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर, एशिया कप की 'रणभूमि' पर भिड़ेंगी दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें
Updated on
19-07-2023 02:10 PM
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान आज क्रिकेट में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता की लौ को एक बार फिर से जगाएंगे, जब उनकी ‘ए’ टीमें इमर्जिंग एशिया कप के लीग मुकाबले में आमने-सामने होंगी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स फैन कोड एप के पास है। टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर रखी है वहीं पाकिस्तान भी दो जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है। ऐसे में इस मुकाबले के परिणाम का खास असर नहीं होने वाला, लेकिन खेल प्रशंसकों के नजरिये में इस मुकाबले की अहमियत को समझते हुए दोनों ही टीमें जीत हासिल करने की हर संभव कोशिश करेगी।
तब भारत ने मारी थी बाजी
दोनों देशों की ‘ए’ टीमों के बीच पिछली टक्कर साल 2006 में हुई थी तब भारत ने 130 रन से बाजी मारी थी। उस मैच में रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, पीयूष चावला सरीखे क्रिकेटर्स खेले थे। कप्तानी वेणुगोपाल राव ने की थी। जबकि पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद हफीज, कप्तान मिस्बाह-उल-हक सरीखे खिलाड़ी थे।
शानदार लय में कप्तान ढुल भारत ने पिछले पांच में से चार मुकाबलों में बाजी मारी है। इंडिया-ए टीम की अगुआई यश ढुल कर रहे हैं, जिन्होंने यूएई-ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। ओपनर साई सुदर्शन 41 रन तो हर्षित राणा ने गेंदबाजी में चार विकेट झटके थे। नेपाल के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला चला था, उन्होंने 69 गेंद में 87 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का यह तीसरा मुकाबला होगा।
भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…