भारत ने छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलियाई सीमाएं खोलने की सराहना की : जयशंकर
Updated on
13-02-2022 07:03 PM
-इससे वापस लौटने का इंतजार कर रहे छात्रों, अस्थायी वीजा धारकों को मदद मिलेगी
मेलबर्न। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलियाई सीमा को खोलने की बहुत सराहना करता है, जिससे वापस लौटने का इंतजार कर रहे छात्रों, अस्थायी वीजा धारकों और अलग रह रहे परिवारों को मदद मिलेगी। टीके की खुराक ले चुके सभी पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों के लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी सीमाएं 21 फरवरी से खोलेगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना संबंधी पाबंदियों में 7 फरवरी को ढील देने की घोषणा की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों और स्थानीय निवासियों पर मार्च 2020 को दुनिया की सबसे सख्त यात्रा पाबंदियां लगायी थीं। जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा सीमाओं को खोलने का स्वागत करता हूं, जिससे भारत में इंतजार कर रहे लोगों, खासतौर से छात्रों, अस्थायी वीजा धारकों, अलग रह रहे परिवारों को मदद मिलेगी। इस फैसले की बहुत सराहना की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कुछ छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का अवसर मिला है। इस फैसले के बारे में जानकर उनमें काफी उत्साह आ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू करने और सीमा पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की थी। उसने देश में यात्रा के लिए भारत निर्मित कोविशील्ड टीके को मंजूरी दे दी है। जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके से भी मुलाकात की और प्रतिभा, गतिशीलता और वैश्वीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की। ऑस्ट्रेलिया में चीन के बाद भारत के छात्रों की सबसे अधिक संख्या है।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…