भारत ने किया विंडीज का क्लीन स्वीप, गौतम गंभीर को बर्थडे गिफ्ट, टीम इंडिया ने पहले घंटे में ही जीता दिल्ली टेस्ट
Updated on
14-10-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड जैसे मुश्किल दौरे को 2-2 से ड्रॉ करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अब दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 2-0 से आसानी से अपने नाम किया। मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को सिर्फ 58 रन की जरूरत थी और टीम के 9 विकेट बाकी थे। भारतीय टीम को आखिरी दिन साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो छटके लगे। लेकिन केएल राहुल एक छोर पकड़कर खेलते रहे और टीम को एक और आसान जीत उन्होंने दिला दी। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि आज टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का जन्मदिन है और भारतीय टीम कोच को उनके इस खास दिन पर जीत से बड़ा गिफ्ट शायद कुछ नहीं दे सकती थी।
आखिरी दिन चाहिए थे सिर्फ 58 रन
121 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए थे। भारत को चौथे दिन के आखिरी सेशन में यशस्वी जायसवाल (8) के रूप में एक बड़ा झटका लगा। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया बिना किसी नुकसान के चौथा दिन खत्म होने तक 63 रन पर एक विकेट के साथ खत्म किया था। इसके बाद अगले दिन पहले ही सेशन में केएल राहुल की नाबाद 58 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया इस टारगेट को चेज कर गई। पांचवें दिन भारतीय टीम को साई सुदर्शन (39) और शुभमन गिल (13) के विकेट जरूर गंवाने पड़े, लेकिन ये वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाने के लिए काफी नहीं थे।
पहली पारी में बनाए 518 रन
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन टीम के खाते में जोड़े। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। रविंद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे।
पहली पारी में 270 रन की लीड
भारत के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त शेष थी। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी एक बार फिर शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
कैंपबेल और होप का शतक
कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 103 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के हाथ 3-3 विकेट लगे, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…