Select Date:

भारत नौवीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

Updated on 07-02-2024 12:54 PM

भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने नौवीं बार इस ICC टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। 11 फरवरी को भारत का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को होगा।

बेनोनी के मैदान पर मंगलवार को भारतीय टीम ने 245 रन का टारगेट 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस रन चेज में सचिन धास (96 रन) और कप्तान उदय सहारन (81 रन) की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 171 रन जोड़े। भारतीय टीम ने 32 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

इससे पहले, साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 244 रन बनाए। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (76 रन) और रिचर्ड सेलेट्सवेन (64 रन) ने अर्धशतक जमाए। राज लिम्बानी ने तीन विकेट झटके। मुशीर खान को दो सफलताएं मिलीं।

कप्तान उदय सहारन (81 रन) प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

4 पॉइंट्स में भारत की जीत का रोमांच

32 रन पर गंवा दिए थे 4 विकेट -245 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने 32 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम को पहला झटका पारी की पहली बॉल पर क्वेन मफाका ने आदर्श सिंह (0 रन) को विकेटकीपर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के हाथों कैच कराकर दिया, तब भारतीय टीम का खाता भी नहीं खुला था। आदर्श के बाद टीम ने 8 रन के स्कोर पर मुशीर खान (4 रन) और 25 रन पर अर्शिन कुलकर्णी (12 रन) के विकेट गंवाए। इन तीनों बैटर्स को ट्रिस्टन लुस ने आउट किया। यहां से टारगेट चेज करना मुश्किल लग रहा था।

उदय-धास ने वापसी कराई - 4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने 5वें विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी करके भारत को मुकाबले में वापस ला दिया। 42 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 203/4 रहा। यहां से टीम इंडिया आसानी से जीतती नजर आ रही थी। तब टीम को 42 बॉल पर 48 रन की जरूरत थी।

क्वेन मफाका ने झटके दो विकेट
पहली बॉल पर विकेट लेने वाले क्वेन मफाका ने अपने आखिरी ओवर की आखिरी बॉल पर विकेट लेकर मैच में साउथ अफ्रीका की वापसी कराई। उन्होंने 47वें ओवर की आखिरी बॉल पर विकेटकीपर अरावेली अवनीश (10 रन) का विकेट चटकाया। यहां से भारतीय टीम को 18 बॉल पर 19 रन की जरूरत थी।

अभिषेक के रनआउट से गेम रोमांचक हुआ
47 ओवर में 226 रन पर छठा विकेट गंवाने के बाद मैच और रोमांचक हुआ। भारतीय पारी के 48वें ओवर की दूसरी बॉल पर मुरुगन अभिषेक रनआउट हो गए। इसी ओवर की 5वीं बॉल पर नए बल्लेबाज राज लिम्बानी ने छक्का जमाकर भारत को मैच में बनाए रखा। यह ओवर रिले नॉर्टन डाल रहे थे। आखिरी बॉल पर 2 रन आने के बाद भारत को 12 बॉल पर 9 रन की दरकार थी।

49वें ओवर में चौका जमाकर कप्तान आउट, लिम्बानी ने जिताया
49वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय कप्तान उदय सहारन ने चौका जमाया, लेकिन वे चौथी बॉल पर रनआउट हो गए, हालांकि तब तक स्कोर लेवल हो चुका था। ऐसे में लिम्बानी ने ओवर की 5वीं बॉल पर चौका जमाकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

सेमीफाइनल में उदय-धास की साझेदारी ने तोड़े 2 रिकॉर्ड
भारत-साउथ अफ्रीका पहले सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान उदय सहारन और सचिन धास के बीच 5वें विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी हई। इस साझेदारी ने 2 रिकॉर्ड तोड़े हैं।

मैच से जुड़े रिकॉर्ड्स

यूथ वनडे में अंडर-19 की नंबर-5 पर सबसे बड़ी साझेदारी उदय-सचिन की साझेदारी यूथ वनडे में अंडर-19 एज ग्रुप की नंबर-5 पर सबसे बड़ी साझेदारी की है। इस साझेदारी ने भारत के सरफराज खान और रिकी भूई के 159 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

यूथ वनडे में नंबर-5 पर सबसे बड़ी साझेदारी उदय-सचिन की साझेदारी यूथ वनडे में अंडर-19 एज ग्रुप की नंबर-5 पर सबसे बड़ी साझेदारी की है। इस साझेदारी ने बांग्लादेश के तौहित ह्दाय और शमीम हुसैन का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों के नाम 161 की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड था।

क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल
भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद इस ICC मंच में भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीदें बढ़ गई हैं, हालांकि उसके लिए 8 फरवरी को पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से जीतना होगा।

भारत: उदय सहारन (कप्तान), आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, नमन तिवारी, राज लिम्बानी और सौम्य पांडे।

साउथ अफ्रीका: जुआन जेम्स (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टॉक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, डेवान मराइस, ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना और क्वेन मफाका।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.