Select Date:

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल शाम में, दिन में अर्जुन-सानिया की शादी में धूम, सचिन के घर ये दिग्गज बने मेहमान

Updated on 05-03-2026 02:42 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज यानी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, गुरुवार को ही भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। हालांकि, अर्जुन और सानिया की शादी में तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स पहुंचे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी में हरभजन सिंह, इरफान पठान, युवराज सिंह समेत तमाम भारतीय क्रिकेटर्स नजर आए थे। अब वेडिंग सेरेमनी पर भी कई लीजेंड्स क्रिकेटर्स पहुंचे हैं। आइये देखते हैं कौन-कौन क्रिकेटर सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में पहुंचा है।

एमएस धोनी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने वाले एमएस धोनी भी अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं।

वेंकटेश प्रसाद

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट ऐसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद भी अपने परिवार संग सचिन के लाल की शादी में पहुंचे हैं।

सुनील गावस्कर

भारत के लीजेंड क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के इस खास दिन को और खास मनाने पहुंचे हैं।

आकाश चोपड़ा

भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी अपनी बेटर हाफ के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में पहुंचे हैं।

पृथ्वी शॉ

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे हैं। बता दें कि अर्जुन और पृथ्वी दोस्त भी हैं।

अनिल कुंबले

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले अपनी वाइफ के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं।

रवि शास्त्री

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और खिलाड़ी रवि शास्त्री भी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की वेडिंग सेरेमनी में नजर आए।

सुरेश रैना

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना भी अपनी वाइफ के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं।

राहुल द्रविड़

भारत के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी अपनी वाइफ संग सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे अपनी वाइफ के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में दिखाई दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.