भारत को मिला शतरंज का नया बादशाह, 17 वर्ष के डी गुकेश ने वर्ल्ड रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पछाड़ा
Updated on
04-08-2023 03:29 PM
अमित कर्मकार, नई दिल्ली: किशोर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के दूसरे दौर में गुरुवार को अजरबेजान के मिसरातदिन इस्कांद्रोव को हराया। इसके साथ ही फिडे यानी Federation Internationale des Echecs की लाइव विश्व रेटिंग में अपने आदर्श विश्वनाथन आनंद को पछाड़ दिया। अब वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विश्वनाथन 10वें नंबर पर हैं। सत्रह साल के गुकेश ने दूसरे दौर के मुकाबले की दूसरी बाजी में अजरबेजान के इस्कांद्रोव को 44 चाल में शिकस्त दी।
फिडे ने अपने बयान में कहा, ‘डी गुकेश आज फिर जीते और लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद से आगे निकल गए। एक सितंबर को जारी होने वाली फिडे की अगली आधिकारिक रैंकिंग में अभी लगभग एक महीना है लेकिन पूरी संभावना है कि यह 17 वर्षीय खिलाड़ी सबसे अधिक रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाएगा।’
2016 में पी. हरिकृष्णन निकले थे आगे, लेकिन टिक नहीं पाए थे यह हालांकि पहला मौका नहीं है, जबकि किसी युवा ने आनंद को पछाड़ा हो। इससे पहले 2016 में पी. हरिकृष्णन ने आनंद को पछाड़ने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन वह अधिक देर तक रैंकिंग में ऊपर टिक नहीं पाए थे। गुकेश को 2.5 रेटिंग अंक का फायदा हुआ और उनकी लाइव रेटिंग 2755.9 पहुंच गई जबकि आनंद की रेटिंग 2754.0 है। इसके साथ ही गुकेश लाइव रैंकिंग में आनंद को पछाड़कर 9वें स्थान पर पहुंच गए। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद 10वें स्थान पर खिसक गए। 1987 से भारतीय की आरे से नंबर वन हैं विश्वनाथन आनंद जुलाई 1991 में पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले आनंद जनवरी 1987 से भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। गुकेश अगले दौर में हमवतन एसएल नारायणन से भिड़ेंगे। गुरुवाई को कई भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा और निहाल सरीन ने जीत दर्ज की जबकि महिला वर्ग में डी हरिका और आर वैशाली ने अगले दौर में जगह बनाई। भारतीय ग्रैंडमास्टर बी अधिबान को हालांकि डेनिल डुबोव के खिलाफ 0.5-1.5 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…