भारत ने चार दिन में दो बार धो दिया था, बाल नोचती रह गई थी पाकिस्तान टीम
Updated on
01-09-2023 02:18 PM
IND vs PAK: एशिया कप (Asia Cup) आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में साल 2018 में खेला गया था। तब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। उस समय विराट नियमित कप्तान थे लेकिन उन्होंने आराम करने का फैसला किया था। यूएई में हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की दो बार टक्कर हुई थी और दोनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। पाकिस्तान की टीम फाइनल खराब रनरेट की वजह से फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। भारत ने तब खिताब को अपने नाम किया था।
भुवी ने किया काम खराब
दोनों टीमें पहली बार ग्रुप मैच में आमने सामने हुईं तो भुवनेश्वर कुमार ने तीन रन के टोटल पर दोनों ओपनर्स को चलता कर पाकिस्तान की शुरुआत ही बिगड़ दी। भारत की कसी बॉलिंग के आगे ऑल आउट होने से पहले जैसे-तैसे पाकिस्तान ने 162 रन बोर्ड पर टांगे। यह सामान्य स्कोर था जिसे रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी करके और भी छोटा बना दिया। भारत ने आसानी से यह मुकाबला आठ विकेट से जीता।
ओपनर्स ने एकतरफा बनाया
सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस बार सुधरा प्रदर्शन किया और भारत के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा। अच्छी बॉलिंग के खिलाफ यह टारगेट आसान नहीं था, लेकिन अगले कुछ घंटों में पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम के खिलाफ भारत की ओर से हाईएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप देखी, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया। शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े जिससे भारत ने चार दिनों के भीतर दूसरी बार पाकिस्तान को पस्त किया।
ब्रीफ स्कोर (ग्रुप मैच) पाकिस्तान: 162 (बाबर आजम 47, शोएब मलिक 43, भुवनेश्वर 3/15) भारत: 164/2 (रोहित शर्मा 52, शिखर धवन 46, शादाब खान 1/06)
ब्रीफ स्कोर (सुपर-4 स्टेज) पाकिस्तान: 237/7 (शोएब मलिक 78, सरफराज अहमद 44, जसप्रीत बुमराह 2/29) भारत: 238/1 (रोहित शर्मा 111*, शिखर धवन 114)
फैक्ट्स - 126 गेंद रहते भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को हराया था। यह गेंद के लिहाज से पाकिस्तान पर टीम इंडिया की वनडे में सबसे बड़ी जीत थी।
- 210 रनों की साझेदारी बनाई थी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सुपर-4 के मुकाबले में। दोनों की वनडे में यह सबसे बड़ी साझेदारी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…