भारत के 3 ऐसे कप्तान हुए, जिनकी कप्तानी का रिकॉर्ड 100% का है। सबसे पहले नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का। उनकी कप्तानी में भारत ने एक मैच खेला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारत ने जीत हासिल की। इस मैच का हिस्सा सचिन भी थे। इसके बाद सहवाग को कप्तान के तौर पर कोई T20 मैच नहीं मिला। उनके अलावा सुरेश रैना ने 3 मैचों में कप्तानी की और तीनों में भारतीय टीम को जीत मिली। ये दोनों संन्यास ले चुके हैं।
दूसरी ओर, केएल राहुल की कप्तानी का रिकॉर्ड भी 100% है। उनकी कप्तानी में एक मैच भारत खेला और उसे जीता है। हालांकि, वह फिलहाल खेल रहे हैं और संभव है कि भारतीय टीम उनकी कप्तानी में कुछ और मैच भी खेले। इस तरह से वह भी उन लकी कप्तानों में शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया।