Select Date:

ICC टूर्नामेंट तक भारत के पास 3 ही मैच इंडियन प्लेयर्स के लिए IPL अहम

Updated on 10-01-2024 12:58 PM

भारतीय टीम और फैंस की नजरें टी-20 वर्ल्ड कप की ओर हैं। इसमें तकरीबन पांच महीने का समय बचा है। हालांकि, मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के पास सवाल तो कई हैं, लेकिन उनका जवाब तलाशने के लिए समय बेहद कम। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से तीन टी-20 की सीरीज खेलनी है।

वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज
भारत को वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ यही तीन टी-20 इंटरनेशनल खेलने को मिलेंगे। इन मैचों में ही भारत को वर्ल्ड कप की एक यूनिट के तौर पर तैयारी करनी होगी। हालांकि, हार्दिक और सूर्या के रूप में टीम में अहम सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं। इसके बावजूद टीम को सिर्फ 3 मैच में उनके बिना ही वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है।

अफगानिस्तान को जून तक 9 टी-20 खेलने हैं
अफगानिस्तान के पास वर्ल्ड कप से पहले सभी तैयारियां जांच लेने के बहुत मौके हैं। उसे वर्ल्ड कप से पहले कुल 9 टी-20 मैच खेलने है। भारत के बाद अफगान टीम श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी।

भारतीय खिलाड़ियों के लिए IPL अहम
वर्ल्ड कप टीम में सलेक्शन की दावेदारी करने वाले खिलाड़ियों के लिए IPL अहम होने वाला है। टूर्नामेंट की शेड्यूलिंग भारतीय खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा। सूर्यकुमार और हार्दिक जैसे खिलाड़ी, जो चोट की वजह से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं, उनके लिए ये टूर्नामेंट और भी अहम है। वर्ल्ड कप से पहले वो चोट के बाद लय हासिल कर सकते हैं।

जानते हैं वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहीं टॉप टीमों के बाकी मुकाबले...

1. पाकिस्तान | 9 मैच बाकी
पाकिस्तान को दो सीरीज में कुल 9 मैच खेलने हैं। टीम 12 से 21 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज खेलेगी। फिर 22 मई से 30 मई के बीच उसे इंग्लैंड के खिलाफ 4 टी-20 की सीरीज भी खेलनी है।

2. न्यूजीलैंड | 8 मैच बाकी
पाक के बाद वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा समय न्यूजीलैंड के पास है। न्यूजीलैंड के पास 8 मैच हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैच की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया से 3 मैच की सीरीज 21 से 25 फरवरी तक खेलनी है।

3. ऑस्ट्रेलिया | 6 मैच बाकी
2021 की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 6 मैच खेलने हैं। टीम विंडीज के खिलाफ 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच 3 मैच की सीरीज खेलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच तीन मैच की सीरीज खेलनी है।

4. श्रीलंका | 6 मैच बाकी
श्रीलंका को 6 मैच से तैयारियां पुख्ता करनी हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका को 3 मैच की सीरीज 14 से 18 जनवरी के बीच खेलनी है। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच टीम 3 मैच की सीरीज खेलेगी।

5. इंग्लैंड | 4 मैच बाकी
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को खिताब बचाने की तैयारी के लिए 4 मैच का समय मिलेगा। उन्हें पिछले एडिशन की रनर-अप पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है। जो 22 से 30 मई के बीच होगी।

6. वेस्टइंडीज | 3 मैच बाकी
वेस्टइंडीज को भी भारत की ही तरह सिर्फ एक सीरीज के जरिए अपनी तैयारियां पुख्ता करनी होंगी। कैरेबियाई टीम वर्ल्ड कप से पहले अपनी एकमात्र टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 से 13 फरवरी के बीच खेलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.