Select Date:

स्टार परफॉर्मर है भारत... IMF ने भारत के लिए कही ऐसी बात कि चीन के पेट में होने लगा दर्द

Updated on 19-12-2023 01:38 PM
नई दिल्ली: भारत की इकॉनमी तेज रफ्तार से भाग रही है। दुनियाभर के देशों से भारत के व्यापारिक संबंध अच्छे हो रहे हैं। कारोबारी रिश्तों में विस्तार हो रहा है, जिसके दम पर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी भारत के इस कदम की सराहना की है। आईएमएफ ने भारत को स्टार परफॉर्मर बताया है। आईएमएफ ने भारत की जमकर तारीफ की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि ग्लोबल इकॉनमी में भारत का अहम रोल है। आईएमएफ में भारत के मिशन नाडा चौइरी ने कहा कि बीते कुछ सालों से भारत बहुत मजबूती से वृद्धि कर रहा है। अगर दूसरे देशों से वास्तविक विकास से तुलना करें तो भारत एक स्टार परफॉर्मर की तरह उभर कर सामने आया है। भारत अपने समकक्ष देशों की तुलवा में सबसे तेजी से बढ़ते बड़े उभरते बाजारों में से एक है और यह हमारे मौजूदा अनुमानों में इस साल वैश्विक वृद्धि में 16 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहा है।

भारत की तारीफ

आईएमएफ ने भारत की तारीफ करते हुए उसे स्टार्ट परफॉर्मर बताया है। आईएमएफ ने कहा कि इस साल वैश्विक विकास में भारत का योगदान 16 फीसदी का है। आईएमएफ के पूर्वानुमान के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था में 6.3% की वृद्धि होगी। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है, उसकी अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ रही है। भारत का बाजार तेजी से उभर रहा है। भारत के समकक्ष देशों को देखें तो इसकी इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो ग्लोबल इकॉनमी में 16 फीसदी का योगदान कर रहा है।

भारतीय युवा उसकी सबसे बड़ी ताकत

आईएमएफ ने भारत की युवा ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी सबसे बड़ी ताकत है। आईएमएफ ने कहा कि अपनी युवा शक्ति के दम पर भारत इस साल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है। भारत की जनसंख्या, भारत सरकार की संरचनात्मक सुधार, डिजिटलाइजेश उसकी प्रोडक्टिविटी और ग्रोथ में मजबूती दे रहे हैं।


चीन को लगेगी मिर्ची

भारत को लेकर चीन क्या सोचता है यह किसी से छिपा नहीं है। एक ओर चीन की इकॉनमी डूब रही है। चीन में रियल एस्टेट कंपनियां डूब रही है। चीन का बैंकिंग सेक्टर लड़खड़ा रहा है। चीन का निर्यात घट रहा है। विदेशी कंपनियां चीन से बाहर निकालकर भारत की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। भारत चीन का विकल्प बनता जा रहा है। विदेशों से भारत के संबंध सुधर रहे हैं। तमाम एजेसियां भारत के विकास दर के अनुमान को बढ़ा रही है तो वहीं चीन का ग्रोथ अनुमान घट रहा है। ऐसे में भारत को लेकर आईएमएफ की तारीफ चीन को आसानी से पच नहीं पाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.