Select Date:

Apple का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा भारत

Updated on 11-09-2025 02:32 PM
नई दिल्ली: भारत में iPhone 17 को बनाने के लिए Apple की फैक्ट्रियां पूरी क्षमता से जुटी हुई हैं। इसे मंगलवार देर रात लॉन्च किया गया था। इन फैक्ट्रियों में देश की अब तक की सबसे बड़ी उत्पादन सुविधा शामिल है। इसमें ताइवान की Foxconn की बेंगलुरु यूनिट भी शामिल है। यह iPhones की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। Foxconn की यह सुविधा भारत में अब तक किसी भी कंपनी द्वारा स्थापित सबसे बड़ी सुविधा है।

लगभग 300 एकड़ में फैला यह प्लांट इस अप्रैल में नए आईफोन मॉडल का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू कर चुका है। मामले से परिचित लोगों ने ET को बताया कि फैक्ट्री में फिलहाल लगभग 25,000 कर्मचारी हैं। यह इसकी पूरी क्षमता 100,000 का लगभग एक चौथाई है। लोगों ने बताया कि कुल वर्कफोर्स में से लगभग 90% युवा महिलाएं हैं। इन्हें पिछले चार महीनों में नवीनतम मॉडल पर काम करने के लिए ट्रेंड किया गया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री की क्षमता भारत में अन्य Apple सप्लायर्स, जैसे टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स या पहले की विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन की तुलना में कहीं अधिक है।

भारत बड़ा उत्पादन हब

भारत तेजी से Apple के लिए एक बड़ा उत्पादन हब बनकर उभरा है। देश अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhones का लगभग आधा हिस्सा सप्लाई करता है। भारत में बने iPhones अब बिक्री के पहले दिन से ही वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होते हैं। पहले शुरुआती मांग चीन से पूरी की जाती थी और भारत में बने फोन देरी से आते थे।
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में काम करने वाले एक अधिकारी ने कहा, Apple विविधीकरण के प्रयास में लगातार अपनी सप्लाई चेन (चीन से दूर) बदल रहा है। अधिकारी ने आगे कहा, पहले चीन में iPhones बनाने वाली ऐसी विशाल फैक्ट्रियां होती थीं और अब भारत में भी ऐसा ही होगा। देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री ने अब अपना परिचालन शुरू कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.