भारत टूटा हुआ है, अय्यर के बयान पर बवाल, बीजेपी ने बताया सरदार पटेल का अपमान
Updated on
28-12-2022 06:54 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसपर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें घेर लिया है। दरअसल, अय्यर ने कहा कि भारत टूटा हुआ है और इसलिए उसको जोड़ने की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है। अय्यर के इस बयान को बीजेपी ने देश का अपमान बताते हुए इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी बेइज्जती बताई है।
दरअसल, आज कांग्रेस क 138वें स्थापना दिवस में पार्टी मुख्यालय पहुंचे अय्यर से जब पत्रकारों ने पूछा कि राहुल जो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उसपर वपक्ष कर रहा है कि देश टूटा ही कहां जो ये यात्रा हो रही है। इसपर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं देख रहा हूं आप नहीं देख रहे हैं क्या, धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर भारत को टुकड़े-टुकड़े बनाने वाले ये संघ परिवार के लोग हैं। उनका जो बुरा काम है उसके खिलाफ ये यात्रा चलाई जा रही है। भारत को जोड़ने की आवश्यकता है। हम तो महसूस करते हैं।' उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद वही है जो राहुल ने कहा है यानी भारत जोड़ो। हालांकि हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के सवाल के जवाब में तो अय्यर एक कदम आगे चले गए और कहा कि भारत टूटा हुआ है और इसलिए उसे जोड़ने की जरूरत है। लेकिन इस यात्रा का मकसद कोई चुनावी मकसद नहीं है। चुनाव का काम यात्रा खत्म होने के बाद होगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…